Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप! किया वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का दावा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 18, 2025 देश-दुनिया No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने का काम किया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि एक साजिश के तहत कई राज्यों में बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम हटाए गए हैं और फर्जी वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं और केंद्रीय चुनाव आयोग ऐसा करने वालों को पकड़ने की बजाय उन्हें बचाने की कोशिश में लगा है. राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास इन आरोपों के समर्थन में पुख्ता सबूत हैं और आने वाले समय में वे “हाइड्रोजन बम” की तरह और भी बड़े खुलासे करने वाले हैं.

कर्नाटक में वोट डिलीट करने के चौंकाने वाले मामले : राहुल
अपने आरोप के समर्थन में राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया. उन्होंने दावा किया कि वहां 6018 वोटों को डिलीट करने की कोशिश पकड़ी गई है. यह मामला तब सामने आया जब एक बूथ लेवल ऑफिसर ने पाया कि उनके रिश्तेदार का वोट लिस्ट से गायब हो गया है. जांच में पता चला कि वोट डिलीट करने का अनुरोध जिस व्यक्ति के नाम से किया गया, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही जिस व्यक्ति का वोट डिलीट हुआ, उन्हें इस बारे में कुछ पता था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन महिला का वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं कि उनके नाम से कथित तौर पर 12 वोटर्स के वोट डिलीट करने का एप्लिकेशन डाला गया था.

See also  सूरत में 943 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा और डब्बा ट्रेडिंग रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो ऐसे उदाहरण पेश किए जब किसी एक व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल करके बड़ी संख्या में वोट डिलीट करने की कोशिश की गई गए. उन्होंने उनमें से एक व्यक्ति को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश भी किया, जिसने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें अपने नाम से ऐसे एप्लिकेशन डाले जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

वोट डिलीट करने की साजिश का आरोप
राहुल गांधी ने दावा किया कि यह काम किसी एक जगह नहीं, बल्कि एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के तहत किया गया है. खासकर उन पोलिंग बूथ को निशाना बनाया गया है, जहां ज्यादातर वोट विपक्ष के समर्थन में डाले जाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश में व्यवस्थित तरीके से लाखों वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब किए गए हैं और फर्जी नाम जोड़े गए हैं. दोनों मामलों में काम करने का तरीका एक जैसा है.

‘कांग्रेस बूथ’ पर ज्यादा डिलीशन का दावा
राहुल गांधी ने कहा कि जिन 10 बूथों पर सबसे ज्यादा वोट डिलीट किए गए, वे कांग्रेस के प्रभाव वाले बूथ थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से तमाम बूथ में पहले नंबर वालाे वोटर्स के नाम से डिलीशन की प्रक्रिया चलाई गई. उन्होंने दावा भी किया कि इस काम को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे किसी ‘ऑटोमेटेड प्रोग्राम’ का इस्तेमाल किए जाने की आशंका होती है. मिसाल के तौर पर वोटर डिलीशन के कई एप्लीकेशन चंद सेकेंड में भरे गए, जो इंसानी तौर पर करना संभव नहीं है. उन्होंने ऐसे एप्लीकेशन सुबह 4 बजे भरे जाने पर भी सवाल उठाया. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे मामले में साफ संकेत मिल रहे हैं कि किसी ने पूरे सिस्टम को हाईजैक करके ये काम किया था.

See also  दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, येओल की पार्टी की करारी हार

राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि कर्नाटक सीआईडी ने इन मामलों की जांच के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग से बार-बार कई डिटेल मांगे, जो 18 महीने बाद भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. इससे पता चलता है कि चुनाव आयोग ऐसा करने वालों को पकड़े जाने से बचाने की कोशिश कर रहा है.

‘हाइड्रोजन बम’ बाकी है : राहुल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने साफ कहा कि अब तक जो उन्होंने बताया है, वह केवल शुरुआत है. असली “एच-बम” यानी ‘हाइड्रोजन बम’ अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझाने की जरूरत है कि कैसे देश की चुनावी प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है.

बीजेपी का रुख
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को बीजेपी पहले से खारिज करती आ रही है. पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी तो कांग्रेस के “वोट चोरी” के आरोपों को किसी विदेशी स्क्रिप्ट का हिस्सा तक बता चुके हैं. वे आरोप लगा चुके हैं कि राहुल गांधी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए दस्तावेजों का मेटाडेटा म्यांमार का टाइमजोन दिखा रहा है, जो यह साबित करता है कि ये दस्तावेज भारत में तैयार नहीं किए गए थे.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.