Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, व्हाइट हाउस में झंडा आधा झुकाया गया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 11, 2025 देश-दुनिया No Comments5 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या से सारा देश हिल गया। दलगत भावना से ऊपर उठकर शोक में डूबे देश में फिर से बंदूक हिंसा के खिलाफ आवाज भी उठनी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे राजनीतिक हत्या बता रहे हैं। चार्ली किर्क को बुधवार दोपहर यूटा वैली विश्वविद्यालय में टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई। लहूलुहान चार्ली को बचाया नही जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

संयुक्त राज्य अमेरिका के हर-छोटे बड़े सूचना संचार माध्यम में चार्ली की मौत को महत्व दिया गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स और एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चार्ली की मौत की सूचना मिलते ही राष्ट्रपति ट्रंप अवाक रह गए। कुछ देरतक उनके आसपास सन्नाटा पसरा रहा। पूरी पड़ताल के बाद उन्होंने दोपहर बाद ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की घोषणा की। ट्रंप ने किर्क को महान बताते हुए लिखा, “अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी उन्हें प्यार करते थे।” उन्होंने कहा कि वह चार्ली को कभी भुला नहीं पाएंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सूचना मिलते ही व्हाइट हाउस के अधिकारियों को सच्चाई पता करने के लिए यूटा वैली विश्वविद्यालय भेजा गया। वहां हर कोई सदमे में दिखा। विश्वविद्यालय के अधिकारी 31 वर्षीय किर्क की मौत से आहत थे। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने उनसे बातकर ट्रंप को अनहोनी की सूचना दी। किर्क की मृत्यु की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के ऊपर लगे झंडों को आधा झुका दिया गया। राष्ट्रपति के बेटे एरिक ट्रंप ने भी कहा कि पिता की सभी संपत्तियों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टर्निंग पॉइंट के सह संस्थापक किर्क बाहरी लोगों से जुड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं के बारे में बोल रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारी ने उन्हें निशाना बनाया और गोली उनकी गर्दन को चीरती हुई बाहर निकल गई। अपने मोबाइल फोन पर कार्यक्रम के वीडियो बना रहे लोग अचानक गोली चलने से सकते में आ गए। मगर तब तक चार्ली को गोली लगने का दृश्य सैकड़ों मोबाइल फोन पर कैद हो चुका था। इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। उसे देखकर लोग रो पड़े।

See also  चंपई सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में बड़े फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

राष्ट्रपति ट्रंप के कट्टर विरोधी और डेमोक्रेट कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने इस साल अपने पॉडकास्ट पर किर्क की मेजबानी की थी। उन्होंने किर्क की हत्या की निंदा की। न्यूसम ने एक्स पर लिखा, “चार्ली किर्क पर हमला घृणित, घिनौना और निंदनीय है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हमें हर तरह की राजनीतिक हिंसा को रोकना होगा।” अनेक डेमोक्रेट्स ने बंदूक संबंधी कड़े नियमों की वकालत की है।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक्स पर एक प्रार्थना पोस्ट की, “हे प्रभु, उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।” किर्क की गोली लगने के तुरंत बाद भेजे गए एक पुराने संदेश में, उन्होंने सहयोगियों और आलोचकों, दोनों के साथ खुलकर बातचीत करने के लिए किर्क की प्रशंसा की। वेंस ने लिखा, ” चार्ली कुछ जगहों में वामपंथ और दक्षिणपंथ के बीच खुला और ईमानदार संवाद करते हैं। वह किसी भी सवाल का जवाब देते और सभी से बात करते।”

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक्स पर एक लंबा, भावपूर्ण संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि किर्क मेरे लिए एक छोटे भाई जैसे थे। उन्होंने लिखा, “ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाज़ुक है। हम लोगों को यह बताने के लिए बेताब हैं कि वे हमारे लिए कितने मायने रखते हैं। हम चुपचाप उनकी प्रशंसा नहीं कर सकते। चार्ली जानता था कि उसे प्यार किया जाता है, लेकिन मैं फिर से कहना चाहता हूं, वह मेरे लिए भाई था और मैं उसे हमेशा अपने साथ रखूंगा।”

पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक्स पर लिखा: “यूटा में हुई गोलीबारी से मैं बहुत व्यथित हूं। डग और मैं चार्ली किर्क और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट कर दूं-अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। मैं इस कृत्य की निंदा करती हूं। हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अब और हिंसा न हो।”

See also  हिमाचल के मंडी में फिर बादल फ्टने से तबाही, दाे की मौत, एक लापता, कई घर और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

ट्रंप प्रशासन के पूर्व अधिकारी और एक्स के मालिक अरबपति एलन मस्क ने लिखा, “वामपंथी हत्या करने वाली पार्टी है।” उन्होंने यह संदेश किर्क की मौत की पुष्टि होने से पहले पोस्ट किया। कुछ प्रमुख डेमोक्रेट्स जेमी रस्किन मैरीलैंड, पूर्व प्रतिनिधि गैबी गिफर्ड्स डेमोक्रेटिक-एरिजोना आदि ने बंदूक संस्कृति पर तत्काल बंदिश लगाने की मांग की है। पिछले साल जुलाई में पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में ट्रंप को भी गोली मारी जा चुकी है।

एरिजोना की गवर्नर केटी हॉब्स ने कहा, “यह त्रासदी इस बारे में नहीं है कि चार्ली किर्क ने राजनीतिक रूप से किसका समर्थन किया।” यह एक पिता, एक पड़ोसी और एक एरिज़ोनावासी की विनाशकारी क्षति के बारे में है, जो इस राज्य को अपना घर कहते थे और जिनका जीवन निरर्थक हिंसा के कारण छोटा पड़ गया। हमें हिंसा को अस्वीकार करने, अपनी राजनीति के तापमान को कम करने और अमेरिकी लोकतंत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप सभ्यता, सम्मान और समुदाय के मूल्यों के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने के लिए एकजुट होना होगा।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.