Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ का जोश ठंडा, ‘बंगाल फाइल्स’ का बेहतर प्रदर्शन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 7, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

5 सितंबर को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, ओपनिंग डे पर ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर शुरुआत की। अब दूसरे दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं। इसमें बंगाल फाइल्स ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है।

‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

पहले दिन जहां ‘बागी 4’ ने दमदार ओपनिंग करते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को केवल 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में ‘बागी 4’ की कुल कमाई भारत में 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नज़र आए हैं, जबकि पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

पहले दिन ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने मामूली बढ़त के साथ 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह भारत में दो दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 4 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है। फिल्म की कहानी दो दौर के बंगाल को सामने लाती है, एक आज़ादी से पहले का और एक मौजूदा वक्त का। इसमें डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखली दंगे और उस दौरान हुए हिंदू नरसंहार को विस्तार से दिखाया गया है।

See also  घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.