Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

जीएसटी सुधारों के कारण बाजार में उत्साह, शुरुआती घंटे में शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 4, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। जीएसटी सिस्टम में किए गए सुधार का असर आज घरेलू शेयर बाजार में साफ-साफ नजर आ रहा है। जीएसटी स्लैब को कम करने और कई चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती करने से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली का दबाव बनने की वजह से दोनों सूचकांकों को झटका जरूर लगा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल कर सेंसेक्स और निफ्टी की गति को एक बार फिर तेज कर दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर 3.88 प्रतिशत से लेकर 1.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ओएनजीसी, कोल इंडिया, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.94 प्रतिशत से लेकर 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,526 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,805 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 721 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान में और 14 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

See also  एयरटेल ने दुनिया का पहला फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन किया लॉन्च

बीएसई का सेंसेक्स आज 888.96 अंक की जोरदार मजबूती के साथ 81,456.67 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली का शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी आई। हालांकि पहले पांच मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 390.02 अंक की बढ़त के साथ 80,957.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 265.70 अंक की जोरदार छलांग लगाकर 24,980.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से पहले 5 मिनट में ही इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। इसके बाद खरीदारों ने भी मोर्चा संभाल कर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 120.70 अंक की मजबूती के साथ 24,835.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 409.83 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,567.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 135.45 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,715.05 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.