Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में बदमाशों ने युवक की गाड़ी तोड़ी, पिस्टल लहराकर दी धमकी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 12, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर में सोमवार देर रात 36 वर्षीय जोहर अली पर बदमाशों ने कार से टक्कर मारने के बाद हमला कर पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी दी। रोड नंबर 7 मदीना मस्जिद के पास किराए के मकान में रहने वाले जोहर अली ने पुलिस को बताया कि वे अपनी तीन भतीजियों के साथ आशियाना आपटमेंट से लौट रहे थे, तभी मदीना मस्जिद के पास उनकी थार गाड़ी को सामने से बिना नंबर प्लेट वाली ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार में सवार युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की की और धमकाते हुए उनके पीछे-पीछे घर तक पहुंचे। रोड नंबर 7 मदीना मस्जिद के नजदीक हमलावरों ने पत्थर से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और पिस्टल लहराकर डराने की कोशिश की। इस घटना से जोहर अली और उनका परिवार गहरे सदमे और दहशत में है।

पीड़ित ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मानगो थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

See also  पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.