Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

भारत पर लगाया गया 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ अब 7 अगस्त से प्रभावी होगा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 1, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वॉशिंगटन। अमेरिका की तरफ से आयात किए जाने वाले भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ का आदेश अब 07 अगस्त से प्रभावी होगा।व्हाइट हाउस ने 1 अगस्त की डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटे पहले इसकी घोषणा की। इससे पहले 25 फीसदी टैरिफ का आदेश 1 अगस्त से लागू होना था।

भारत सहित दुनिया के कई देशों पर अमेरिका ने नए टैरिफ लगाए हैं जो 7 अगस्त से लागू होंगे। इसके तहत भारत पर 25 प्रतिशत, कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। रूस से हथियार और तेल की खरीद को लेकर भारत के खिलाफ़ अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की भी बात कही गई है।

अमेरिका की टैरिफ सूची में सबसे अधिक सीरिया पर 41 फीसदी, लाओस एवं म्यांमार पर 39 फीसदी, स्विट्जरलैंड पर 35 फीसदी, बांग्लादेश पर 20 और पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगाया गया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल को दुनिया भर के 92 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी जो 7 दिनों बाद 90 दिनों के लिए टाल दिया। भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज से लगने वाला 25 प्रतिशत टैरिफ अब 7 अगस्त से लगेगा।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत सरकार की तरफ से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में वक्तव्य देते हुए कहा था कि इसपर देशहित में ही कोई भी फैसला लिया जाएगा। इसे लेकर स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी टैरिफ को लेकर भारत से बातचीत जारी रहने की बात कही थी।

See also  ऑपरेशन 'महादेव' के बाद अब ऑपरेशन शिवशक्ति शुरू, पुंछ में दो आतंकी ढेर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.