Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘सन ऑफ सरदार-2’ की राह में रोड़ा बनी ‘सैयारा’

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 30, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों से सजी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी तूफानी दस्तक दी कि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया और इसकी जबरदस्त सफलता को देखते हुए अजय देवगन तक को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी। अब जब ‘सैयारा’ का जलवा कायम है, तो एक अगस्त को तय की गई नई रिलीज डेट पर भी असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और उनकी टीम की योजना ‘सन ऑफ सरदार-2’ को देशभर में लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की थी। लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 2,500 स्क्रीन्स तक सिमटने की आशंका जताई जा रही है। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों का ज़बरदस्त प्रदर्शन। दोनों ही फिल्में फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं और थिएटर मालिकों को अच्छा मुनाफा दे रही हैं। ऐसे में सिनेमाघर इन्हें हटाने के मूड में फिलहाल नहीं हैं, जिससे अजय की फिल्म की स्क्रीन शेयरिंग पर सीधा असर पड़ सकता है।

सूत्रों की मानें तो ‘सन ऑफ सरदार-2’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांग है कि फिल्म को कुल शो टाइमिंग्स का 60 प्रतिशत हिस्सा मिले, लेकिन थिएटर मालिक इस पर पूरी तरह सहमत नहीं हैं। फिलहाल, अधिकतर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर सिर्फ दिन में दो शो देने को तैयार हैं, जबकि नॉन-नेशनल चेन सिनेमा हॉल्स भी इसी दिशा में झुकते नजर आ रहे हैं। वहीं, पीवीआर इनोक्स जैसे प्रमुख मल्टीप्लेक्स ग्रुप्स ने इस असंतुलन पर नाराजगी जाहिर की है और स्थिति को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल निर्माता और थिएटर मालिकों के बीच बातचीत का दौर जारी है और उम्मीद की जा रही है कि आखिरी क्षणों में कोई ठोस समझौता हो सकता है। फिलहाल तो इतना कहना गलत नहीं होगा कि ‘सैयारा’ ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ के रास्ते में बड़ी दीवार खड़ी कर दी है।

See also  लापता लेडीज की छाया कदम गंभीर विवाद में फंसी

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क-2’ ने ‘सन ऑफ सरदार-2’ के आसपास मचे शोरगुल से खुद को दूर रखने के लिए एक अलग राह चुनी है। फिल्म महज 1,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, निर्माता करण जौहर इस सीमित रिलीज से पूरी तरह संतुष्ट हैं। वह इसे एक टारगेटेड स्ट्रैटेजी के रूप में देख रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे धर्मा प्रोडक्शंस ने पहले ‘केसरी-2’ के साथ अपनाई थी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.