Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

शेयर बाजार: गिरावट के बाद हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 29, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जियो फाइनेंशियल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, ट्रेंट लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, विप्रो, इन्फोसिस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 1.72 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,358 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,365 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 993 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 270.77 की कमजोरी के साथ 80,620.25 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही ये सूचकांक फिसल कर 80,575.45 अंक तक गिर गया, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक हरे निशान में अपनी जगह बनाने में सफल रहा। हालांकि इस स्तर पर खरीदारों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 37 अंक की मजबूती के साथ 80,928.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 71.25 अंक टूट कर 24,609.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक फिसल कर 24,598.60 तक आ गया, लेकिन इसके बाद तुरंत बाद खरीदारी शुरू हो गई। पहले 15 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक भी सपाट स्तर पर मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 22.55 अंक की उछाल के साथ 24,703.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 572.07 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,891.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 156.10 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,680.90 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

See also  करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.