Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 28, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल महतो के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर गौड़ बस्ती का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की रात ग्यारह बजे वह यह कहकर घर से निकला था कि सूर्य मंदिर सजाने जा रहा है, लेकिन अगली सुबह उसका शव दुर्गा मंदिर के पास एक मकान की छत पर पड़ा मिला।

परिजनों के अनुसार, विशाल ने घर पर यह बताया था कि वह देर रात तक मंदिर में रहेगा और वापस आने से पहले फोन करेगा। रविवार रात लगभग एक बजे जब उसके पिता विकास महतो ने कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर आई तो परिजन बदहवास हो उठे। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के पिता विकास महतो ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि विशाल का किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर भी उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है।

blank

पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

See also  जीएसटी घोटाले में तीन कारोबारी निशाने पर, ED की बड़ी कार्रवाई

परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

उलीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक विशाल महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने उलीडीह थाना के सामने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया है। उन्होंने टायर जलाकर हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.