Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर: धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 27, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम: टाटा स्टील के आवासीय परिसर गोलमुरी जीएफएच-1 फ्लैट में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब वहां चल रही एक प्रार्थना सभा में कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। बताया गया कि फ्लैट में करीब 70 लोग एकत्रित थे, जो ईसाई समुदाय से जुड़े हैं। आरोप है कि वे स्थानीय लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन फ्लैटों में बीते कुछ दिनों से धार्मिक सभाएं हो रही थीं और कुछ महिलाएं आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को समझा रही थीं कि ईसाई धर्म अपनाने से जीवन की समस्याएं दूर हो जाएंगी और दुखों से मुक्ति मिलेगी। इन गतिविधियों पर संदेह होने पर उन्होंने गोलमुरी थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि कुछ को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार को एक बड़ी प्रार्थना सभा आयोजित होने वाली थी, जिसमें अन्य जिलों से भी लोगों को बुलाया गया था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह केवल धार्मिक आयोजन था या इसके पीछे धर्म परिवर्तन की कोई संगठित योजना थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस फ्लैट में यह गतिविधि चल रही थी, उसे शादी समारोह के नाम पर अस्थायी रूप से बुक किया गया था। बुकिंग के दौरान कहा गया था कि तीन क्वार्टरों की आवश्यकता विवाह कार्यक्रम के लिए है, लेकिन मौके पर किसी तरह की वैवाहिक तैयारी नहीं मिली।

See also  कदमा पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

फ्लैट में उपस्थित कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वे विभिन्न समुदायों से हैं और जीवन की कठिनाइयों से परेशान होकर वहां पहुंचे थे। उनके अनुसार वहां केवल उन्हें भोजन कराया गया और बाइबल के बारे में बताया गया ताकि मानसिक शांति मिल सके।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर पर पूछताछ कर रही है और विभिन्न जिलों से आए लोगों के नाम-पते और उद्देश्य की जानकारी एकत्र की जा रही है। गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि धर्मांतरण से जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति है, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा है। रविवार को प्रस्तावित सभा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है और फ्लैट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.