Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, 4 लोगों की मौत; सड़कों पर उतरे टैंक

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 17, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लंबे वक्त से अशांत चल रहे बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और झड़प की घटनाएं हुई हैं। बुधवार को गोपालगंज में नेशनल सिटीजन पार्टी की एक रैली में हिंसा भड़क उठी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। गोपालगंज में यूनुस सरकार ने टैंक सड़कों पर उतार दिये। गोपालगंज बांग्लादेश की निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान का होमटाउन भी है।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोपालगंज शहर के उदयन रोड के संतोष साहा के 25 वर्षीय पुत्र दीप्तो साहा, रमज़ान काज़ी, 18, 30 साल के सोहेल राणा और 24 साल के इमोन हैं।

गोपालगंज में धारा 144 लागू
गोपालगंज में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जिबितेश बिस्वास ने बताया कि 15 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल रमजान मुंशी समेत तीन अन्य को ढाका भेजा गया है। इससे पहले बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे गोपालगंज में NCP के काफिले पर हमला हुआ। हिंसा की इन घटनाओं के बाद जिला आयुक्त मोहम्मद कमरुज्जमां ने गोपालगंज जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

हिंसा के लिए अवामी लीग जिम्मेदार- मोहम्मद यूनुस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने हिंसा के लिए शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि किसी को शांतिपूर्ण रैली निकालने से रोकना उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

मोहम्मद यूनुस के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हिंसा के बाद बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की चार अतिरिक्त प्लाटून तैनात की गई है। हालत को देखते हुए गोपालगंज में 22 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

See also  एंटी नक्सल ऑपरेशन: नेशनल पार्क मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर सुधाकर ढेर

न्यूज आउटलेट प्रोथोम अलोके मुताबिक, एनसीपी के कार्यकर्ताओं के मार्च से पहले अवामी लीग के नेताओं की पुलिस के साथ जबरदस्त झड़प हुई। एनसीपी के नेताओं ने अपने भाषणों में मुजीब की विरासत को हटाने की बात कही। खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों पर हमला किया और हालात को संभालने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को गोली चलानी पड़ी।एनसीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि शेख हसीना के गुर्गों ने हम पर हमला किया और पुलिस तमाशा देखती रही।

क्या है पूरा मामला?
बांग्लादेश के गोपालगंज में झड़प शेख हसीना के समर्थकों नेशनल सिटिज़न्स पार्टी के छात्रों के बीच हुई है। जानकारी सामने आई है कि नेशनल सिटिजन्स पार्टी की रैली में शेख हसीना की पार्टी के समर्थकों ने हमला बोल दिया। हमले का आरोप आवामी लीग की स्टूडेंट यूनिट- बांग्लादेश छात्र लीग पर है। आवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। उसके बाद झड़प शुरू हो गई। शेख हसीना के समर्थकों ने मुहम्मद यूनुस की अगुआई वाली अंतरिम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिये। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की जिसमें अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.