Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

आमिर खान ने ठुकराया दिया था अंडरवर्ल्ड पार्टी का न्योता, बोले- डर गया था परिवार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 30, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में भी उतनी ही ईमानदारी और सिद्धांतों के साथ चलते हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। ऐसा ही एक साहसी किस्सा तब सामने आया जब आमिर ने अंडरवर्ल्ड की ओर से मिले एक निमंत्रण को ठुकरा दिया था। इस फैसले से उनके परिवार की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन आमिर अपने निर्णय पर अडिग रहे और बिना किसी डर के सही राह पर खड़े रहे।

यह घटना 90 के दशक की है, जब मुंबई पर अंडरवर्ल्ड का खासा दबदबा था और उनकी ओर से आयोजित पार्टियों में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुआ करते थे। उसी दौर में आमिर खान को भी दुबई में होने वाली एक अंडरवर्ल्ड पार्टी का निमंत्रण मिला। उस समय ऐसे न्यौते को ठुकराना आसान नहीं होता था, क्योंकि इससे अंडरवर्ल्ड से दुश्मनी मोल ली जा सकती थी। कई कलाकार डर या फायदे के चलते इन पार्टियों में शरीक हो जाते थे, लेकिन आमिर खान ने उस रास्ते पर चलने से इनकार कर दिया। उन्होंने साहस के साथ इस न्यौते को ठुकरा दिया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

यह उनकी प्रतिष्ठा का सवाल था – आमिर खान

आमिर खान ने हाल ही में एक दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैंने दुबई, मिडिल ईस्ट में उनकी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया। उन्होंने बहुत कोशिश की। मुझे पैसे ऑफर किए, इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मुझे जो भी काम पसंद आएगा वो मैं कर सकता हूँ। लेकिन फिर भी मैंने मना कर दिया। फिर उन्होंने तुरंत अपना सुर बदला और कहा कि मुझे आना ही होगा, क्योंकि पहले ही घोषणा हो चुकी है कि मैं आऊंगा। तो यह उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल था।”

See also  ईरान-इजराइल संघर्ष से कच्चे तेल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल

आप मुझे मजबूर कर सकते हैं, मैं खुद नहीं आऊंगा – आमिर खान

आमिर ने कहा, “हमारी पिछली मुलाकात के दौरान मैंने उनसे कहा था, ‘आप पिछले एक महीने से मुझसे मिल रहे हैं और मैं शुरू से ही आपसे कह रहा हूं कि मैं नहीं आऊंगा। आप बहुत शक्तिशाली लोग हैं, आप मुझे मार सकते हैं, मेरे सिर पर वार कर सकते हैं, मेरे हाथ-पैर बांध सकते हैं और मुझे जबरदस्ती कहीं भी ले जा सकते हैं, लेकिन मैं खुद नहीं आऊंगा।’ उसके बाद उन्होंने मुझसे संपर्क नहीं किया।”

आमिर अपने परिवार के लिए डर गया था

आमिर खान ने माना कि उस समय वे बहुत डरे हुए थे, उन्हें अपने परिवार की भी चिंता थी। “मेरे दो छोटे बच्चे थे, मेरे माता-पिता चिंतित थे। उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम क्या कर रहे हो? वे बहुत खतरनाक लोग हैं।’ मैंने उनसे केवल एक ही बात कही, ‘मैं अपनी ज़िंदगी वैसे जीना चाहता हूँ जैसे मैं जीना चाहता हूँ। मैं वहा पार्टी में नहीं जाना चाहता,” आमिर ने कहा।

आमिर ने बताया कि उन्हें अपने करीबी लोगों की भी बहुत चिंता रहती है। वहीं, आमिर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। 1993 में जुनैद का जन्म हुआ और 1997 में उनकी बेटी आइरा का जन्म हुआ। 2002 में रीना और आमिर का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की। आमिर ने किरण से भी तलाक ले लिया और अब गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं।

See also  'हाउसफुल-5' ने बॉक्स ऑफिस पर 150 का आंकड़ा पार किया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.