Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ईरान ने माना- एविन जेल पर इस्राइली हमले में गई थी 71 लोगों की जान

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 30, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तेहरान। इजराइल के एविन जेल पर किए गए हमले में मारे गए ईरानियों में प्रशासनिक कर्मचारी, स्वैच्छिक सैन्य सेवी युवा, कैदी, उनसे मिलने आए परिवार के सदस्य और जेल के पास रहने वाले पड़ोसी शामिल हैं। न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीरी ने कहा है कि यह जेल उत्तरी तेहरान में है। इस जेल पर इजराइली हमले में 71 लोगों की जान चली गई। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना की खबर में यह जानकारी दी गई।

इरना ने न्यायपालिका के मीडिया सेंटर की विज्ञप्ति में असगर जहांगीरी के हवाले से कहा कि 29 जून को यह आंकड़ा घोषित किया। इजराइल ने यह हमला 23 जून को किया था। जहांगीरी ने कहा कि इजराइली हमले में भारी भौतिक क्षति भी हुई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह हमला आपराधिक है। न्यायपालिका प्रमुख गलाम हुसैन मोहसेनी-एजेई ने पहले ही इस बर्बर हमले की निंदा करते हुए कहा कि ईरान इस मामले को अंतरराष्ट्रीय कानूनी निकायों के सामने रखेगा।

इरना के अनुसार, 13 जून को इजराइल ने ईरान के खिलाफ बिना उकसावे के आक्रामण किया। इसमें शीर्ष सैन्य कमांडरों, वैज्ञानिकों और नागरिकों सहित 600 से अधिक लोग मारे गए। ईरानी सशस्त्र बलों ने शक्तिशाली तरीके से जवाब दिया। 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजराइल का साथ दिया और शासन के साथ समन्वय में, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए तीन ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला किया। अमेरिका-इजराइल की आक्रामकता 12 दिन बाद थमी।

See also  अब यूक्रेन और रूस के बीच होगी सीधी वार्ता: तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से एक जगह होगी बैठक
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.