Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘मां’ की कमाई रही फीकी, ‘सितारे जमीन पर’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 30, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

काजोल की हॉरर-मायथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ना तो दर्शकों से इसे खास प्रतिक्रिया मिली है और ना ही समीक्षकों से कोई बड़ी सराहना। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यह फिल्म काजोल की करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है।

काजोल की फिल्म ‘मां’ ने शुक्रवार को 4.65 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली। वीकेंड का फायदा उठाते हुए ‘मां’ ने शनिवार को 6.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 10.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है। अब सभी की निगाहें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि ग्राफ और ऊपर जाएगा।

दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इसने अपने 9वें दिन 13.63 करोड़ रुपये की दमदार कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 109.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह आमिर खान के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में आमिर पहली बार जेनेलिया डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं।

See also  सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की 2.3 करोड़ की स्टार्टअप योजना शुरू

दूसरी ओर, काजोल की फिल्म ‘मां’ के साथ रिलीज हुई विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और शनिवार को इसका कलेक्शन घटकर सिर्फ 7 करोड़ रुपये रह गया। ऐसे में ‘कन्नप्पा’ ने दो दिनों में कुल मिलाकर 16.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.