Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

अमेरिका के उत्तरी इडाहो में स्नाइपर की गोलीबारी में दो फायर फाइटर की मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 30, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी इडाहो में रविवार दोपहर जंगल की आग बुझाते समय फायर फाइटर्स पर घात लगाकर किए गए स्नाइपर के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। एक फायर फाइटर जख्मी है। गोलीबारी अभी रुकी नहीं है। उत्तरी इडाहो के कोयूर डी’एलेन के पूर्वी हिस्से में 24 एकड़ के पार्क कैनफील्ड माउंटेन नेचुरल एरिया में रुक-रुक कर गोलियों की आवाज आ रही है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन चैनल की खबर में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोयूर डी’एलेन के पास कानून प्रवर्तन एजेंसियां हर सप्ताहांत पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए आवारागर्दी करने वालों को खदेड़ती हैं। अधिकारियों ने ऐसे लोगों को दबोचने की कोशिश की। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई।

कूटेनाई काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट नॉरिस ने शाम लगभग 4:30 बजे संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम निश्चित रूप से स्नाइपर की गोलीबारी का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कितने लोग गोलियों की चपेट में आए हैं, यह साफ नहीं है, लेकिन दो फायर फाइटर की मौत हो चुकी है।

खबरों के अनुसार, पार्क कैनफील्ड माउंटेन नेचुरल एरिया में घने जंगलों से ढके हाइकिंग और बाइकिंग रूट में फायरिंग हो रही है। अमेरिकी कृषि विभाग वन सेवा के हैंडआउट के अनुसार, इस पार्क में 25 मील से ज्यादा लंबी पगडंडियां हैं। स्थानीय निवासी मार्क लेथ्रोप के अनुसार, उनकी पत्नी हफ्ते में तीन-चार बार कैनफील्ड माउंटेन नेचुरल एरिया में हाइकिंग करती हैं। यहां अपराधियों के छुपने के लिए बहुत सारी जगह है।

कूटेनाई काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट नोरिस ने कहा कि बेगुनाहों की जान वाले स्नाइपर की तलाश कानून प्रवर्तन एजेंसियां कर रही हैं। पर्वतारोही अभी पहाड़ से नीचे उतर रहे हैं। नॉरिस ने कहा कि वह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 9:30 बजे (सोमवार को दोपहर 12:30 बजे ईडीटी) संवाददाता सम्मेलन में घटना की विस्तार से जानकारी देंगे। यह मीडिया ब्रीफिंग काउंटी के हेडन स्थित आपातकालीन प्रबंधन संचालन केंद्र में होगी।

See also  ईरान की संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की दी मंजूरी, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

कोटेनई काउंटी आपातकालीन प्रबंधन की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, गोलीबारी के मद्देनजर कैनफील्ड माउंटेन पर नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस प्रतिबंध में ड्रोन भी शामिल है। इडाहो का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी सीनेटर जिम रिश ने एक्स पोस्ट में रविवार को हुए भयावह हमले की निंदा की। पूर्व एफबीआई एजेंट और अनुभवी फायर फाइटर जेसन पैक ने कहा कि कैनफील्ड माउंटेन नेचुरल एरिया में सक्रिय शूटर या शूटरों को पकड़ना कानून प्रवर्तन के लिए अधिक कठिन हो सकता है, क्योंकि यह इलाका दुर्गम है और आग बहुत तेजी से फैल रही है।

अधिकारियों का कहना है कि शूटरों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ फायर फाइटर्स का कहना है कि रविवार की गोलीबारी में दो फायर फाइटर की मौत हो गई। एक की सर्जरी चल रही है। अस्पताल के प्रवक्ता किम एंडरसन ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी इडाहो को पैनहैंडल भी कहा जाता है। यह क्षेत्र कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत, वाशिंगटन राज्य और मोंटाना राज्य की सीमा से सटा है। उत्तरी इडाहो में खूबसूरत झीलें, पहाड़ और जंगल हैं।

उत्तरी इडाहो के मुख्य आकर्षण में कोइर डी’एलेन झील है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.