Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

वन विभाग की सख्ती और जागरूकता से दलमा में शिकार लगभग शून्य

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक पशु शिकार पर्व सेंदरा, दलमा के जंगलों में सोमवार को मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार वन विभाग की सख्त निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अभियान के चलते शिकार की घटनाएं लगभग ना के बराबर हैं। हालांकि शाम तक असल स्थित का पता लग पाएगा कि वन क्षेत्र में कितने वनप्राणियों का शिकार हुआ है।एक ओर सेंदरा वीर रविवार शाम से ही पारंपरिक तैयारी के साथ दलमा की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वन विभाग ने शिकार रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

वन विभाग ने दलमा की तलहटी से लेकर अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में 17 चेकनाके बनाए हैं, जिन पर 55 से अधिक वनकर्मी और 12 अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दलमा क्षेत्र को पांच जोन में बांटकर हर जोन में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सेंदरा के दौरान किसी भी वन्य प्राणी के शिकार को कानून का उल्लंघन माना जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने सेंदरा वीरों से अपील की है कि वे इस पर्व को केवल सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा के रूप में मनाएं, पारंपरिक हथियारों तक सीमित रहें और किसी प्रकार के आधुनिक या अवैध हथियारों का प्रयोग न करें। बीते वर्षों में देसी कट्टा तक बरामद होने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे परंपरा की आड़ में अपराध की आशंका बनी रहती है।

दलमा पश्चिम रेंजर दिनेश चंद्रा के अनुसार, तीन माह से चल रहे जनजागरूकता अभियान का असर साफ दिख रहा है। जहां पहले हजारों की संख्या में सेंदरा वीर आते थे, इस बार उनकी संख्या में भारी कमी देखी जा रही है और अब तक शिकार की कोई घटना सामने नहीं आई है।

See also  जमशेदपुर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.