Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

जयदीप अहलावत ने ठुकराई ‘रामायण’, बताई वजह

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस मेगा प्रोजेक्ट को वीएफएक्स, दमदार स्टार कास्ट और इंटरनेशनल स्तर के एक्शन और स्टंट टीम के साथ तैयार किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साईं पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ के सुपरस्टार यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर जयदीप अहलावत को बिभीषण की भूमिका का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फैसले की वजह बताई।

एक इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने खुलासा किया, “रामायण फिल्म में मुझे एक अहम किरदार ऑफर हुआ था। हालांकि, मेरी डेट्स फिल्म की शेड्यूलिंग के साथ मेल नहीं खा रही थीं। रावण और बिभीषण के बीच कुछ महत्वपूर्ण सीन थे, जिनकी शूटिंग एक साथ होनी थी, लेकिन मुझे पता था कि रावण की डेट्स ज्यादा महत्वपूर्ण थीं। आखिरकार, ‘केजीएफ’ की सफलता के बाद रावण का किरदार निभा रहे एक्टर (यश) की मौजूदगी और टाइमलाइन फिल्म के लिए प्राथमिकता बन गई थी।”

जयदीप अहलावत ने पिछले कुछ सालों में कई दमदार सीरीज और फिल्में दी हैं। ‘पाताल लोक’ सीरीज में हाथीराम चौधरी का किरदार काफी चर्चित रहा। ‘जाने जा’, ‘थ्री ऑफ अस’, ‘द ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्में सफल रहीं। ऐसे टैलेंटेड एक्टर को ‘रामायण’ फिल्म में भी देखने के लिए फैंस बेताब थे। हालांकि, अब जयदीप ने पुष्टि कर दी है कि वह ‘रामायण’ नहीं कर रहे हैं।

See also  स्टॉक मार्केट में नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी से बढ़ा निवेशकों का मुनाफा

‘रामायण’ की कास्टफिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश के साथ-साथ एक दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी। इसमें अरुण गोविल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारी, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं। यह फिल्म हर किरदार को खास बनाने वाली है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.