Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

कपिल शर्मा के शो में सलमान खान बोले, ‘हर दिन दर्द के साथ जी रहा हूं’

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 23, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सलमान खान की शादी कब होगी? ये सवाल सालों से लोगों के ज़ेहन में बना हुआ है। 59 साल की उम्र में भी सलमान के फैंस इस उम्मीद में हैं कि शायद एक दिन उनका चहेता स्टार शादी करेगा। संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ तक, कई हसीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ा, लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। अब हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है, जिससे एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर दबंग खान कब घर बसाएंगे।

दरअसल, हाल ही में सलमान खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे, जहां उनसे उनके पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछा गया। जब कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि क्या उनकी जिंदगी में कोई खास लड़की है, तो सलमान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मेरी जिंदगी में फिलहाल कोई नहीं है। और अगर मैं सच कहूं, तो अब मुझमें उतना धैर्य नहीं है कि किसी के लिए इतना त्याग कर सकूं या पति-पत्नी के झगड़े झेलूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं अब ऐसी जगह पर हूं, जहां मुझे अपनी जिंदगी और अकेलापन पसंद है। मैं उसे किसी के साथ शेयर करने को लेकर तैयार नहीं हूं।” उनके इस बयान ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि सलमान अभी शादी के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

सलमान खान ने हाल ही में एक शो के दौरान अपनी सेहत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा, “मेरे शरीर में कई दिक्कतें हैं। रोज हड्डियां टूट रही हैं, पसलियां भी टूट चुकी हैं। मैं ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी तकलीफदेह बीमारी के साथ काम कर रहा हूं। मेरे दिमाग में एन्यूरिज्म है, एवी मालफॉर्मेशन है, इसके बावजूद मैं एक्टिंग कर रहा हूं, डांस कर रहा हूं, सबकुछ कर रहा हूं।” इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में शादी पर बात करते हुए कहा, “अगर अब इस उम्र में शादी की और मूड खराब हुआ तो पत्नी हमारा आधा कुछ लेकर चली जाएगी। अगर ये सब कम उम्र में होता, तो ठीक था, दोबारा कमा लेते, लेकिन अब…” सलमान के इस बेबाक जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपनी जिंदगी को लेकर बेहद स्पष्ट हैं और जो महसूस करते हैं, वही खुलकर कहते हैं।

See also  ऑनलाइन धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ एयरटेल की सख़्त कार्रवाई: झारखंड और बिहार में 61 लाख यूज़र्स को रियल टाइम में सुरक्षा प्रदान की

सलमान खान ने साल 2011 में अपने जीवन की एक बेहद कठिन लड़ाई का सामना किया था। उस दौरान वे एक गंभीर बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित हो गए थे। इस बीमारी में चेहरे की नसों में असहनीय और झटकेदार दर्द होता है, जो मरीज की मानसिक स्थिति को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के दौरान सलमान ने इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस दर्द की वजह से कई बार उन्हें आत्महत्या जैसे विचार भी आने लगे थे। दर्द इतना असहनीय होता था कि जीना मुश्किल हो गया था। इस बीमारी का पता चलने के बाद सलमान इलाज के लिए अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने सर्जरी करवाई। इसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार हुआ, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि यह अनुभव उनके जीवन का सबसे तकलीफदेह दौर था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.