Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की 2.3 करोड़ की स्टार्टअप योजना शुरू

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 21, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए 2.3 करोड़ रुपये की स्टार्टअप योजना शुरू की है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने इसकी घोषणा की है। एमएनआरई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) के सहयोग तथा स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी के समन्वय से इसे क्रियान्वित किया जा रहा है।

एमएनआरई ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि 2.3 करोड़ रुपये की स्टार्टअप इनोवेशन चुनौती शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य देश में छतों पर सौर ऊर्जा स्थापना और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने में तेजी लाना है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है, जबकि परिणाम 10 सितंबर, 2025 को घोषित किया जाएगा। आवेदन स्टार्टअप इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।

एमएनआरई के मुताबिक सरकार ने अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यबल के लिए कौशल विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रूफटॉप सोलर (आरटीएस) और वितरित नवीकरणीय ऊर्जा (डीआरई) प्रौद्योगिकियों पर अभिनव परियोजनाएं स्टार्ट-अप चैलेंज का शुभारंभ किया है। इस चैलेंज में ग्रीन टेक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), एआई, ब्लॉकचेन, कंस्ट्रक्शन, एनर्जी हार्डवेयर, फिनटेक और वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई तरह के स्टार्टअप्स का स्वागत किया जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक चुने गए इनोवेटर्स 2.3 करोड़ रुपये के कुल पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार के लिए एक करोड़ रुपये, दूसरे के लिए 50 लाख रुपये, तीसरे के लिए 30 लाख रुपये और पांच-पांच लाख रुपये के 10 सांत्वना पुरस्कार भी शामिल हैं। विजेताओं को एमएनआरई और एनआईएसई द्वारा सुविधा प्रदान की जाने वाली इनक्यूबेशन सहायता, पायलट कार्यान्वयन के अवसर और डोमेन विशेषज्ञों और निवेशकों से मार्गदर्शन भी मिलेगा।

See also  सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ Insta पर शेयर की तस्वीरें

मंत्रालय ने कहा इस राष्ट्रीय अभिनव चैलेंज का उद्देश्य भारत के रूफटॉप सोलर और वितरित ऊर्जा तंत्र के लिए सफल समाधानों की पहचान करना और उनका समर्थन करना है। इसे एमएनआरई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) के सहयोग से और स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी के समन्वय से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन https://www.startupindia.gov.in/content/sih/en/ams-application/challenge.html?applicationId=680b3ebbe4b0611108b201e5 इस लिंक के जरिए किए जा सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.