Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

पेयजल घोटाले में ईडी ने 42.85 लाख की संपत्ति जब्त की

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 झारखंड No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेयजल घोटाले में संतोष कुमार की 42.85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने पेयजल विभाग की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर इस घोटाले की जांच शुरु की थी।

विभाग ने दो करोड़ रुपये की फर्जी निकासी के मामले में लिपिक संतोष कुमार के ख़िलाफ़ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ईडी ने प्रारंभिक जांच के दौरान संतोष के खाता के सहारे 23 करोड़ रुपये की निकासी का मामला पकड़ा था। ईडी की ओर से जब्त संपत्ति संतोष कुमार और उसकी पत्नी ललिता देवी के नाम पर है। जब्त की गयी 42.85 लाख रुपये की संपत्तियों में बैंक में जमा राशि, म्युचुअल फंड, बीमा और शेयर के रूप में किया गया निवेश शामिल है।

ईडी ने संतोष कुमार की ओर से बनायी गयी रॉक ड्रिल नाम की शेल कंपनी को भी जब्त कर लिया है। ट्रेजरी के फर्जी निकासी के दौरान संतोष कुमार की इस कंपनी का इस्तेमाल किया गया था। संतोष कुमार की ओर से ट्रेजरी से निकासी के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा सरकारी राशि की फर्जी निकासी के लिए पेमेंट सिस्टम को नजरअंदाज किया जाता था।

ईडी ने पेयजल घोटाले में इसीआइआर दर्ज करने के बाद घोटाले से जुड़े इंजीनियरों और पूर्व सचिव के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान भी नक़द राशि सहित संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले थे।

छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस के आंकड़ों के विश्लेषण से घोटाले में शामिल लोगों द्वारा फर्जी निकासी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पकड़ में आया था। जांच में पाया गया कि आरोपितों ने राशि की निकासी के बाद बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल कर फर्जी निकासी की राशि को सही करार देने की कोशिश की।

इस राशि के इस्तेमाल करते हुए चल और अचल संपत्ति खरीदी। ईडी द्वारा पेयजल घोटाले जुड़े दूसरे लोगों के मामले में अभी जांच जारी है। पेयजल घोटाले में संतोष कुमार की ओर से निकासी गयी राशि का अन्य लोगों के बीच बांटी गयी है। इन लोगों की ओर से चल और अचल संपत्ति में किये गये निवेश से संबंधित मामलों की जांच जारी है।

जब्त कुल संपत्तियों का ब्योरा

-पुलिस की ओर से जब्त 50.98 लाख रुपये ।

-विभाग द्वारा जब्त बैंक में 3.57 करोड़ रुपये।

– छापेमारी में ईडी द्वारा जब्त 55.00 लाख रुपये।

– ईडी की ओर से पहले चरण में जब्त 1.75 करोड़ की संपत्ति।

– ईडी की ओर से जब्त 27.50 लाख का टर्म डिपोजिट।

– ईडी की ओर से ज़ब्त 5.00 लाख का फिक्स डिपोजिट ।

– ईडी की ओर से जब्त 4.25 लाख का बीमा पॉलिसी।

– ईडी की ओर से जब्त 3.50 लाख का म्युचुअल फंड।

– ईडी की ओर से जब्त 1.10 लाख का इक्विटी शेयर।

– ईडी की ओर से बैक में जमा 80 हज़ार।

See also  सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट से ग्रामीण घायल, पुलिस ने की पुष्टि
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.