Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

पैपराजी की हरकतों पर भड़कीं एक्ट्रेस काजोल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सेलिब्रिटीज अक्सर इस बारे में बोलते रहे हैं कि कैसे पैपराज़ी अपनी हदें पार कर जाते हैं। अब काजोल ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा कि जब फोटोग्राफर्स उनकी निजी ज़िंदगी का सम्मान नहीं करते, तो उन्हें कितना असहज महसूस होता है। उन्होंने खास तौर पर अंतिम संस्कार और निजी पलों के बारे में बात की है। उनका कहना है कि यह बहुत परेशान करने वाला है कि उनका लगातार पीछा किया जाता है।

काजोल से जब पूछा गया कि वह पैपराज़ी में क्या बदलाव देखना चाहती हैं, तो काजोल ने बातचीत में कहा, ‘मैं पैपराज़ी को लेकर थोड़ी एक्टिव रहती हूं। मुझे लगता है कि कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां उन्हें नहीं होना चाहिए। जैसे, जब वे किसी के अंतिम संस्कार में एक्टर्स के पीछे भागते हैं और फोटो मांगते हैं, तो मुझे यह बहुत अजीब लगता है। मुझे यह अपमानजनक और अजीब लगता है। मुझे यह भी अजीब लगता है कि आप खाना खाने भी नहीं जा सकते।’

अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि पीछा किया जाना कितना परेशान करने वाला होता है। जुहू से बांद्रा तक कुछ किलोमीटर तक वो आपका पीछा करते हैं और देखते हैं कि मैं कहां जा रही हूं और किस बिल्डिंग में जा रही हूं, मुझे ये बहुत परेशान करने वाला लगता है। काजोल अकेली नहीं हैं जो ऐसा महसूस करती हैं। आलिया भट्ट पैपराज़ी को फटकार लगाई थी। एक्टर राणा दग्गुबाती की भी एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स से बहस हो गई थी, जब उनमें से एक गलती से उनसे टकरा गया था।

See also  स्टॉक मार्केट में एआरसी इंसुलेशन की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट

काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और इस बार वह पहले कभी न देखे गए अवतार में हैं। काजोल विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित पौराणिक हॉरर फिल्म ‘माँ’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्माण उनके पति अजय देवगन ने देवगन फिल्म्स के बैनर तले किया है। वह इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.