Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

ईदगाहों में अकीदत और भाईचारे के साथ हुई नमाज अदा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 7, 2025 झारखंड No Comments1 Min Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर स्थित आमबगान ईदगाह मैदान, धाकडीह, आजाद नगर सहित अन्य ईदगाहों में शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

सुबह ईदगाह मैदान सहित

विभिन्न ईदगाहों में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह की इबादत में हाथ उठाए और नमाज अदा की। जगह कम पड़ने पर लोगों ने सड़क को भी उपयोग में लाया। मौलानाओं ने अकीदत और भाईचारे के साथ नमाज अदा कराई।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। ईदगाह परिसर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के चेहरे पर ईद की खुशियां झलक रही थीं। सभी ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

ईद उल अजहा मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हज़रत इब्राहिम (अलै.) की उस कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जब उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे को कुर्बान करने का इरादा किया। इसी याद में मुस्लिम समुदाय कुर्बानी देते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को मजबूती प्रदान करता है।

See also  सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट से ग्रामीण घायल, पुलिस ने की पुष्टि
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.