Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘तू मेरी मैं तेरा…’ में कार्तिक के साथ दिखेंगी अनन्या पांडे

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 3, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं, जबकि फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसने कयासों को हवा दी कि दोनों स्क्रीन पर एक बार फिर रोमांस करते नजर आ सकते हैं। अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अनन्या पांडे इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर कार्तिक और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए।

यह जोड़ी इससे पहले 2019 में रिलीज़ हुई हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ नजर आ चुकी है। हाल ही में फिल्म से कार्तिक और अनन्या की पहली झलक सामने आई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को पासपोर्ट के पीछे छुपकर किस करते नजर आ रहे हैं। इस सीन ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। रोमांस से भरपूर यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को एक बार फिर इस फ्रेश जोड़ी की कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

See also  अरुणा ईरानी का खुलासा, दो बार हुआ था ब्रेस्ट कैंसर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.