बोकारो: बोकारो के सेक्टर बारह थाना क्षेत्र में बाजार कर अपने पति के साथ लौट रही महिला कुसुसान स्थान पर ले जाकर टेंपू चालक ने पति की पिटाई की एवं हाथ पर बाँध दिया तथा 4 व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने अपने कार्यकाल में आयोजित अपने प्रथम पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को दी। प्राप्त समाचार के अनुसार, एक महिला के साथ उसके पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार (22), अजय कुमार (26), जय कुमार (27) व एक अन्य शामिल हैं।
दुष्कर्म की यह घटना 29 फोरलेन के बाद झारखंड सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज।अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यहां धनबाद जिला के महुदा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है और वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार था तो उसने अपनी पत्नी (36) को बुला लिया था। 29 मई की रात दंपती सेक्टर-12 ए होते हुए हवाई अड्डा के रास्ते से सब्जी आदि खरीदने के लिए दुंदीबाद बाजार आया था। सब्जी आदि लेने के बाद दंपती फिर उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक ऑटो पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।
इस खबर को पढ़ें: पति के सामने महिला का किया सामूहिक दु;ष्कर्म, तड़पती रही पीड़िता; चारों आरोपी गिरफ्तार
पहले तो उनसे लूटपाट करना चाहा, लेकिन उनके पास कीमती सामान नहीं मिला। पति ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हाथ बांध दिए। फिर दोनों को सेक्टर-12ए स्थित एक बंद स्कूल के बाउंड्री के अंदर ले गए। पति को बांधकर वहीं जमीन पर लेटा दिया और पत्नी के साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए। इसके बाद पीड़ित पत्नी किसी तरह खुद को संभाली और पति को बंधन मुक्त करने के बाद रोते हुए सड़क तक पहुंची। काफी देर तक रोती हुई महिला को देखने पास आसपास रहने वाले लोगों ने जाकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई।
घटना सुनकर लोगों ने तुरंत सेक्टर-12 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर जाकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई। घटना सुनकर लोगों ने तुरंत सेक्टर-12 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दंपती को अपने साथ ले गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में ईसाइटी का गठन किया गया तथा छापेमारी कर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
