Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

सरायकेला-खरसावां में पुलिस का सौ स्थानों पर विशेष छापामारी अभियान, 25 अपराधी गिरफ्तार

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरMay 31, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सरायकेला:सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बीती रात एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 167 पुलिसकर्मियों की 24 टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक खुद क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी तथा आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन करना था।

blankपुलिस टीमों ने रातभर जिले के 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 25 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, 109 अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया, जिनमें से कई गंभीर मामलों जैसे आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्ति संबंधी अपराध और नक्सल कांडों में आरोपित हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में सरफाजुल हक, अमुल्य दास, गाजी नायक, साकेत जैन, सद्दाम हुसैन, रोहिना गोप, राजकुमार गोप, मोटा उरांव, रतन नाग, माहिपाल सिंह उर्फ पप्पु, विभिषण रविदास, नुनू नायक, सुकरा नायक, रासु गोडसोरा, ठाकुर नायक, आनंद सरदार, आजादी हेम्ब्रम, मोटका सोय, जय सिंह मुण्डा, रानी मुण्डाईन, साजिद अंसारी, श्याम सुंदर सिंह, बिरबल सिंह, मंटु मंडल और भूषण पहाड़िया के नाम शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को सुरक्षा का एहसास हो सके। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

See also  खराब मौसम के चलते पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, बागडोगरा से करेंगे संबोधन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.