Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

Jharkhand IPS Transfer: झारखंड में 48 आईपीएस अधिकारियों का इधर से उधर, देखें लिस्ट

दिनरात खबर एडिटरBy दिनरात खबर एडिटरMay 28, 2025 झारखंड No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में राज्य के 14 जिलों के एसएसपी व एसपी शामिल हैं। इस निर्णय से जमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस प्रमुख बदल दिए गए हैं।

रांची में भी बदलाव हुआ है, जहां एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं, धनबाद के एसपी सिटी को भी बदला गया है। सरकार ने इन अधिकारियों को अविलंब अपने नए स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया है। जिन अधिकारियों को अन्यत्र नहीं भेजा गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ स्तर पर भी हुए बड़े बदलाव

एडीजी और आईजी स्तर पर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। एडीजी प्रिया दुबे को प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि आईजी प्रभात कुमार को विशेष शाखा के साथ-साथ जैप का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कौन कहां गए?
  • तदाशा मिश्रा : एडीजी रेल से विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
  • संजय आनंदराव लाठकर : एडीजी अभियान से एडीजी रेल।
  • टी. कंदसामी : विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से एडीजी अभियान।
  • प्रिया दुबे : एडीजी जैप को एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार।
  • मनोज कौशिक : आईजी मुख्यालय से आईजी रांची।
  • अखिलेश कुमार झा : आईजी रांची से निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।
  • अमोल वीनुकांत होमकर : आईजी अभियान से आईजी रेल।
  • प्रभात कुमार : आईजी विशेष शाखा अपने कार्यों के अतिरिक्त आईजी जैप।
  • माइकल राज एस. : आईजी बोकारो से आईजी अभियान।
  • क्रांति कुमार गडिदेशी : आईजी दुमका से आईजी बोकारो।
  • नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी रेल से आईजी मानवाधिकार।
  • शैलेंद्र कुमार सिन्हा : निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी से आईजी दुमका।
  • सुदर्शन प्रसाद मंडल : आईजी संगठित अपराध सीआइडी सह आईजी जेल के अतिरिक्त आईजी मुख्यालय।
  • पटेल मयूर कन्हैयालाल : आईजी मानवाधिकार से आईजी प्रोविजन।
  • संजीव कुमार : डीआईजी हजारीबाग से डीआईजी एसीबी।
  • वाईएस रमेश : डीआईजी पलामू से डीआईजी एससीआरबी।
  • सुरेंद्र कुमार झा : डीआईजी बोकारो से डीआईजी कार्मिक।
  • चौथे मनोज रतन : डीआईजी कोल्हान चाईबासा से डीआईजी विशेष शाखा।
  • संध्या रानी मेहता : डीआईजी सीआइडी से डीआईजी बजट।
  • शैलेंद्र कुमार वर्णवाल : डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा।
  • नौशाद आलम अंसारी : डीआईजी कार्मिक से डीआईजी पलामू।
  • चंदन कुमार झा : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी सीआइडी।
  • अनुरंजन किस्पोट्टा : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी कोल्हान चाईबासा।
  • कुसुम पुनिया : एसपी विशेष शाखा से समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज।
  • किशोर कौशल : एसएसपी जमशेदपुर से समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग।
  • मोहम्मद अर्शी : समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग से एसपी सिमडेगा।
  • हृदीप पी. जनार्दनन : एसएसपी धनबाद से एसपी विशेष शाखा।
  • निधि द्विवेदी : एसपी सीआइडी से एसपी पाकुड़।
  • आशुतोष शेखर : एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से एसपी पीटीसी पद्मा।
  • पियूष पांडेय : समादेष्टा जैप-10 से एसएसपी जमशेदपुर।
  • प्रभात कुमार : एसपी पाकुड़ से एसएसपी धनबाद।
  • अमन कुमार : एसपी खूंटी से एसपी गढ़वा।
  • सादिक अनवर रिजवी : एसपी एसीबी से एसपी लोहरदगा।
  • अरविंद कुमार सिंह : एसपी हजारीबाग से एसपी एसीबी।
  • विकास कुमार पांडेय : एसपी चतरा से एसपी एसीबी।
  • अंजनी अंजन : एसपी एसीबी से एसपी हजारीबाग।
  • सौरभ : एसपी सिमडेगा से समादेष्टा जैप-10
  • राजकुमार मेहता : एसपी सिटी से एसपी जामताड़ा।
  • शंभू कुमार सिंह : एसपी गुमला से समादेष्टा जैप-4 बोकारो। एसआइएसएफ बोकारो का भी प्रभार।
  • अजीत कुमार : एसपी नगर धनबाद से एसपी नगर रांची।
  • मुकेश कुमार : समादेष्टा एसआइएसएफ बोकारो से एसपी गोड्डा।
  • राकेश रंजन : समादेष्टा जैप-1 से एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा।
  • हरिश बिन जमां : एसपी लोहरदगा से एसपी गुमला।
  • मनीष टोप्पो : एसपी विशेष शाखा से एसपी खूंटी।
  • हरविंदर सिंह : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से एसपी बोकारो।
  • सुमित कुमार अग्रवाल : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी चतरा।
  • प्रवीण पुष्कर : एसपी रेल से एसपी ग्रामीण रांची।
  • ऋत्विक श्रीवास्तव : एएसपी अभियान चतरा से एसपी नगर धनबाद।
See also  पाकिस्तान के पीएम शहबाज ने स्वीकारा: नूरखान एयरबेस पर किया था भारत ने हमला
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.