Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

रिलायंस समूह पूर्वोत्तर राज्यों में 75 हजार करोड़ का करेगा निवेश: मुकेश अंबानी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 23, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनका समूह पूर्वोत्‍तर राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र की स्थापना, अपनी दूरसंचार सेवाओं, खुदरा कारोबार एवं स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार पर 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

मुकेश अंबानी ने नई दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस जियो पूर्वोत्तर राज्यों के सभी स्कूलों, अस्पतालों, उद्यमों और घरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि जियो ने पहले ही क्षेत्र की 90 फीसदी आबादी को कवर कर लिया है, जिसमें 5 मिलियन से अधिक 5-जी ग्राहक हैं, जबकि इस साल इस संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की प्राथमिकता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्रांतिकारी शक्ति को सभी स्कूलों, अस्पतालों, उद्यमों और घरों तक पहुंचानी होगी। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में रिलायंस के निवेश को दोगुना करने का भी वादा किया, जिसका लक्ष्य 75 हजार करोड़ रुपये है। रिलायंस ने पिछले 40 वर्षों में इस क्षेत्र में पहले ही करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मुकेश अंबानी ने क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए छह सूत्री प्रतिबद्धताएं रखीं, जिसमें निवेश, कनेक्टिविटी, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और खेल शामिल हैं। उन्‍होंने इसके हिस्से के रूप में पूर्वोत्तर में रिलायंस फाउंडेशन के प्रमुख पहलों की घोषणा की, जिसमें मणिपुर में एक नए 150-बेड वाले अस्पताल, मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ जीनोमिक अनुसंधान साझेदारी और गुवाहाटी में एक अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक्स लैब के जरिए इस क्षेत्र में विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल लाना शामिल है।

See also  पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म सरदार जी-3 का ट्रेलर शेयर करके विवादों में फंसे दिलजीत दोसांझ

मुकेश अंबानी ने खेल चैंपियनों की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए क्षेत्र के सभी आठ राज्यों में ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना भी साझा की। रिलायंस प्रमुख ने क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन को व्यापक रूप से बढ़ाने की योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “इसके अनुरूप हम 350 एकीकृत संपीड़ित बायोगैस संयंत्र स्थापित करके इस क्षेत्र की विशाल बंजर भूमि को संपदा-भूमि में बदल देंगे।” उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर कई खेलों में विश्व स्तरीय प्रतिभाओं का खजाना है। रिलायंस फाउंडेशन सभी आठ राज्यों के साथ मिलकर ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा, जो हमारे युवाओं को ओलंपिक में कल के पदक विजेता बनने के लिए तैयार करेगा।”

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय (23-24 मई) ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर को देश के विकास का इंजन बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र विकास की आपार संभावनाओं से भरा पड़ा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.