Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चार वर्षीय बाघिन का मिला शव

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 22, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में गुरुवार यानी 22 मई को वन प्रमंडल-2 के हरनाटाड़, कक्ष संख्या एन-3 में एक चार वर्षीय बाघिन का शव मिला है। सुबह गश्त पर निकले वनकर्मियों ने शव देखा। शरीर पर कई जगह गहरे जख्म पाए गए।

वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत किसी अन्य बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की भिड़ंत में होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि भिड़ंत में शामिल दूसरा बाघ भी घायल हो सकता है, जिसकी तलाश और निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है। गंभीर जख्म होने पर दूसरे बाघ की भी मौत का खतरा बना हुआ है।

वीटीआर के अधिकारियों ने शिकार की संभावना को खारिज किया है, लेकिन क्षेत्र में बाघों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। यह घटना वीटीआर में बाघों की लगातार हो रही मौतों की कड़ी में ताजा मामला है। वीटीआर में पिछले पांच वर्षों में छह से अधिक बाघों की मौत हो चुकी है, जो बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

घटनास्थल पर वन संरक्षक, डीएफओ पीयूष बरनवाल, रेंजर शिवकुमार राम, वेटनरी डॉ. मनोज कुमार टोनी, बॉयोलॉजिस्ट सौरभ कुमार और अन्य वनकर्मियों की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की। बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और नमूने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली और वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) देहरादून भेजे जाएंगे ताकि मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा सके।

See also  नीतीश कुमार का तेजस्वी को जवाब-अपने पिता का कार्यकाल देखें शाम होेते ही कोई घर से नहीं निकलता था

वीटीआर में अब तक हुए बाघों की मौत की आंकड़ा

1. तीस जनवरी 2021 को गोबर्धना वनक्षेत्र में धारदार जाल में फंसकर एक बाघ की मौत हुई थी।

2. फरवरी 2021 में बाघिन टी-3 का शव कीड़े लगे हालत में मिला, जिसे इलाज के लिए पटना ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

3. 13 अक्टूबर 2021 को बाघों की भिड़ंत में एक बाघ मारा गया।

4. 06 जनवरी 2021 को वाल्मीकिनगर में नेपाली बाघिन से भिड़ंत में आठ माह के बाघ की मौत।

5. 01 मार्च 2022 को गोनौली में करंट लगने से बाघ की मौत हुई और 8 अक्टूबर 2022 को आठ लोगों को मारने वाले बाघ को गोबर्धना में गोली मार दी गई।

6. 09 फरवरी 2023 को रमपुरवा सरेह में रॉयल बंगाल टाइगर की मौत दर्ज की गई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.