Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

‘मां को खोने के बाद पूरी तरह से टूट गई थी’, मां को याद कर भावुक हुईं जैकलीन

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 17, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही हैं। बीते अप्रैल माह में उन्होंने अपनी मां किम फर्नांडीस को खो दिया था, जिसके बाद वह काफी समय तक सार्वजनिक रूप से दूर रहीं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा। अब जैकलीन ने पहली बार अपनी मां के निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं।

जैकलीन ने भावुक होकर कहा, “मां को खोने के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी। जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे हैं, लेकिन मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। कलाकार जितना सहते हैं, उतना ही दर्द उनके मां-बाप भी सहते हैं। हमारी ज़िंदगी लोगों की नजरों में होती है, फिर भी माता-पिता बिना शिकायत हमें सहारा देते हैं। मेरी मां मुझ पर बेहद गर्व करती थीं। उन्होंने हमेशा चाहा कि मैं अपने सपनों को कभी मरने न दूं और हर हाल में मेहनत करती रहूं।”

जैकलीन ने उस यादगार पल को भी शेयर किया, जब वह अपने बचपन के हीरो जीन-क्लॉड वैन डैम के साथ फिल्म ‘किल ‘एम ऑल 2’ की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनके माता-पिता खास तौर पर उन्हें मिलने इटली पहुंचे थे। जैकलीन ने कहा, “जिस शख्स से मैं बचपन से प्रेरित होती रही, उसके साथ काम करते देख मेरे माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। उस लम्हे ने मुझे महसूस कराया कि मेरी सारी मेहनत और संघर्ष बेकार नहीं गए, वो पल मेरी जिंदगी का सबसे कीमती अनुभव बन गया।”

See also  'मां' की कमाई रही फीकी, 'सितारे जमीन पर' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

जैकलीन ने कहा, “मैं खुश हूं कि मां के आखिरी कुछ महीने मैं उनके साथ बिता सकी, लेकिन मन में एक टीस रह जाती है। काश मैं उनके लिए और भी कुछ कर पाती। कई बार खुद से सवाल करती हूं, क्या मैं और बेहतर कर सकती थी? किसी अपने को खो देने का दर्द बहुत गहरा होता है। आज भी उस सच्चाई को पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाई हूं। लेकिन एक बात मैं पूरे यकीन से कह सकती हूं, मेरी मां हमेशा मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर और प्रशंसक रही हैं।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.