Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

माइक्रोसॉफ्ट में 6,000 कर्मचारियों की छंटनी, नौकरी का संकट, AI बना वजह…

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 14, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को छंटनी शुरू की है। इससे लगभग 6,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। यह कंपनी के कुल कार्यबल का लगभग तीन फीसद है। माइक्रोसॉफ्ट की यह दो साल से अधिक समय बाद सबसे बड़ी छंटनी है। इस समय कंपनी का सबसे अधिक फोकस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर है।

सीएनबीसी की खबर के अनुसार, इसका सबसे बड़ा झटका कंपनी के गृह राज्य वाशिंगटन पर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट ने राज्य को सूचित किया कि रेडमंड मुख्यालय से संबद्ध 1,985 कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इनमें से कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उत्पाद प्रबंधन भूमिका में हैं।

माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी का यह कारण

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि छंटनी सभी स्तरों और भौगोलिक क्षेत्रों में होगी। कर्मचारियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें सभी स्तरों की टीम और भौगोलिक क्षेत्र के हजारों कर्मचारी होंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने छंटनी के इस फैसले के बारे में बताया कि यह कदम कंपनी की लागत नियंत्रण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में भारी निवेश के बीच उठाया गया है। संगठन को अधिक चुस्त बनाने और प्रबंधन स्तरों को कम करने के लिए यह जरूरी है।

सीएनबीसी की खबर के अनुसार, टेक दिग्गज के इस फैसले से लगभग 6,000 कर्मचारी सर्वाधिक प्रभावित होंगे। प्रवक्ता ने बयान में कहा कि यह गतिशील बाजार में सफलता के लिए कंपनी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाने के लिए जरूरी है। बयान में उम्मीद जताई गई है कि तिमाही शुद्ध आय 25.8 बिलियन डॉलर होगी। पिछले साल जून के अंत में माइक्रोसॉफ्ट के दुनिया भर में 228,000 कर्मचारी थे।

See also  गडकरी ने तेलंगाना में ₹5,400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कुल मिलाकर यह 2023 में 10,000 पदों को समाप्त करने के बाद से कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी है। जनवरी में कंपनी ने कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर छंटनी की शुरुआत की थी। प्रवक्ता ने साफ किया है ताजा छंटनी का प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। इसका बड़ा उद्देश्य प्रबंधन को आर्थिक दबाव से मुक्त रखना है। जनवरी में सीईओ सत्य नडेला ने विश्लेषकों से कहा था कि अब कंपनी का फोकस एआई क्लाउड पर होगा।

सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 449.26 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे, जो इस साल अब तक का सबसे उच्चतम मूल्य है। पिछले साल जुलाई में रिकॉर्ड 467.56 डॉलर पर बंद हुए थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.