Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

अब भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 11, 2025 अन्य खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। देशभक्ति मिशन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की गई है, जिसका निर्माण निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शीर्षक कानूनी रूप से उनके नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों में उत्सुकता और जोश भर दिया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का निर्देशन उत्तम और नितिन की जोड़ी संयुक्त रूप से करेंगे। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया जारी है और इसमें कुछ बेहद खास किरदारों को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें वास्तविक जीवन की वीर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका की भूमिकाएं भी प्रमुख हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये तय किया गया है। खास बात यह है कि इसके निर्माताओं ने ऐलान किया है कि फिल्म से होने वाली कुल आय का 50 फीसदी हिस्सा भारतीय सेना और पहलगाम हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को समर्पित किया जाएगा।

फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न केवल हिंदी बल्कि अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज की जाएगी, जिससे यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुंच सके। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए गहन शोध किया जाएगा और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से मार्गदर्शन लेने की योजना भी है, ताकि फिल्म की प्रामाणिकता और संवेदनशीलता बनी रहे। हालांकि, फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने निर्माताओं की नीयत पर सवाल उठाए, लेकिन निर्देशक ने सामने आकर साफ किया कि इस फिल्म का मकसद सिर्फ और सिर्फ देशभक्ति की भावना को उजागर करना और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।-

See also  सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.