Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी मिसाइलें मार गिराने की जानकारी दी

- भारत ने पहली बार शक्तिशाली एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का उपयोग किया
दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 8, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान के मिसाइल हमले को विफल करने की जानकारी दी। पीएम मोदी को बताया गया कि रूस से मिली शक्तिशाली एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का पहली बार उपयोग करके भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाली पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री ​नरेन्द्र मोदी ने सेना प्रमुख जनरल ​उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। पीएम मोदी और सेना प्रमुख की यह महत्वपूर्ण बैठक भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से यह घोषणा किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई है कि उसने देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान के मिसाइल हमले को विफल कर दिया है। सेना प्रमुख बैठक के लिए पीएम के आवास पर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत में स्थित कई सैन्य ठिकानों जैसे अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि भारत ने मानवरहित विमान प्रणाली ग्रिड (यूएएस ग्रिड) और वायु रक्षा प्रणाली का उपयोग करके​ भारत के ​कई शहरों पर हमला करने के प्रयास को विफल कर दिया। इन हमलों का मलबा कई स्थानों से बरामद हुआ, जो पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है। ​भारत ने शक्तिशाली एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का उपयोग करके भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाली पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया।​ ​आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता से रही है। इस दौरान लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

See also  आरएसएस गीत विवाद पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने माफी मांगी

​रक्षा मंत्रालय ने आज ही एक बयान में कहा है कि पाकिस्तान ने ​एलओसी के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा​ है।​ बयान में ​यह भी कहा ​गया है कि​ भारतीय सशस्त्र बल संघर्ष को आगे न बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते कि पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे।​

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.