Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा में 6 श्रद्धालुओं की मौत, एक गंभीर घायल

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 8, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल-गंगोत्री जा रहा एक हेलीकॉप्टर गुरुवार की सुबह उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में सभी मृतक श्रद्धालुओं और घायल की पहचान हो गयी है। मृतकों में तीन महाराष्ट्र के अलावा एक-एक गुजरात, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु हैं। जबकि आंध्र प्रदेश का एक श्रद्धालु घायल है।

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। हेलीकॉप्टर ने सहस्त्रधारा से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने घायल को ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा और मृतकों की शिनाख्त की। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

blank

घायल का विवरण-

– मकतूर भास्कर (51 वर्ष), निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल, अनंतपुर-आंध्र प्रदेश।

मृतकों का विवरण

1- विजयलक्ष्मी रेड्डी सी (57 वर्ष) पत्नी चिरा सुब्बा, निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड, पावई मुंबई-महाराष्ट्र।

2 रॉबिन सिंह (60 वर्ष) पुत्र रामकरण सिंह, निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग, बड़ोदरा,फतेहगंज-गुजरात, (पायलट)।

3- राधा अग्रवाल (79 वर्ष) पत्नी रामचंद्र अग्रवाल, निवासी आलमगीरी गंज, बरेली-उत्तरप्रदेश।

4- रुचि अग्रवाल (56 वर्ष) निवासी 2504 ओडेसी 2, हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई-महाराष्ट्र।

See also  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और परिवार के नौ सदस्य चुनाव में नहीं कर पाएंगे मतदान

5 – कला चंद्रकांत सोनी (61 वर्ष) पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए-103 गोल्डन ओक हाइस्ट्रीट डी मार्ट समोर, हीरानंदानी गार्डेंस पावई, मुंबई-महाराष्ट्र।

6 – वेदांती (48 वर्ष) पत्नी एम. भास्कर, निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर-आंध्र प्रदेश।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.