रांची। राजधानी रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली सड़क सह रेल ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इस ब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मई महीने में दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। नीचे रद्द ट्रेनों की पूरी सूची दी गई है:
रद्द ट्रेनों की सूची:
हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601/18602) – रद्द तिथि: 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025
रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर (58033/58034) – रद्द तिथि: 9, 13, 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025
हटिया-सांकी पैसेंजर (58663/58664) – रद्द तिथि: 9, 13, 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025
हटिया-सांकी पैसेंजर (58665/58666) – रद्द तिथि: 9, 13, 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025
हटिया-टाटानगर मेमू (68035/68036) – रद्द तिथि: 25 और 30 मई 2025
रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (18627/18628) – रद्द तिथि: 25 मई 2025
रेलवे ने यह कदम निर्माण कार्य को सुरक्षित व समयबद्ध पूरा करने के उद्देश्य से उठाया है। यह असुविधा यात्रियों की दीर्घकालिक सुविधा के लिए है।
