Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»अन्य खबरें

(लेख): ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या?

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 7, 2025 अन्य खबरें No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर 6-7 मई की रात भारतीय सेना की कार्रवाई पिछले सभी स्ट्राइक से अलग है। जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था, पहलगाम हमला भारत की आत्मा पर हमला है और हम इसका माकूल जवाब देंगे, यह कारर्वाई उसी तरह की है। बहादुर भारतीय सैनिकों ने एक ही साथ नौ स्थानों पर 21 आतंकी ठिकानों को तबाह कर डाला है। इससे पूरा देश संतुष्ट है, उत्साह में है, यूं कहें कि राष्ट्र गौरव से भर उठा है। इस अवसर पर किसी भी भारतीय नागरिक की यह पहली प्रतिक्रिया हो सकती है। सवाल इसके बाद की स्थितियों पर है।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के वक्तव्य को देखा जाना चाहिए, जिसमें वे कहते हैं कि ऐसा कर हमने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। वे 25 अप्रैल के संयुक्त राष्ट्र संघ के उस संकल्प को याद करते हैं कि दुनिया से आतंकवाद की समाप्ति के लिए एकजुट और संकल्पबद्ध कारर्वाई की जरूरत है। इससे भी आगे मिसरी ने जो जानकारी दी, वह है कि हमारे देश के अंदर पहलगाम की तरह एक और आतंकी हमला होने वाला था। ऐसा हम अपने उच्चस्तरीय खुफिया सूत्रों के हवाले से कह रहे हैं। ऐसे हमले रोकने के लिए ये कारर्वाई अत्यंत आवश्यक थी। यानी दुश्मन हमला करे, उसके पहले ही उसकी रीढ़ तोड़ दी जाय।

6-7 मई की रात की कार्रवाई के बाद के सवाल का जिक्र करते समय हमें पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर नजर डालनी चाहिए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे। इससे तो लगता है कि भारत अपनी कार्रवाई को समाप्त घोषित कर दे, तो पाकिस्तान चुप बैठ जायेगा। इसके विपरीत, अन्य बयानों से ऐसा नहीं लगता। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईपीआर) के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान के एक और हिस्से को देखा जाय तो वह भविष्य का संकेत करता है। भारत की ओर से जहां कहा गया कि हमले सिर्फ आतंकी ठिकानों पर ही हुए, वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कहना है कि भारत ने अपनी हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए। मिसाइलें नागरिक इलाकों पर गिरीं।

See also  एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन्म

पाकिस्तान जहां एक तऱफ भारत के रुक जाने पर स्वयं के भी रुकने की बात करता हं, वहीं अपने कथित नागरिक ठिकानों पर हमले की जानकारी से वह दुनिया की सहानुभूति बटोरना चाहता है। हालांकि अभी कई देशों ने यह उम्मीद जताई है कि भारत की इस कारर्वाई के बाद स्थिति सामान्य रहेगी। ऐसे देशों में चीन भी शामिल है, जो भारत-पाकिस्तान, दोनों को अपना पड़ोसी बताकर संयम बरतने की उम्मीद करता है। फिलहाल भारत ने इस कार्रवाई को ‘ऑपेऱशन सिंदूर’ नाम देकर और इसकी जानकारी सेना की दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों से दिलाकर एक संदेश दिया है। संदेश साफ है कि पहलगाम में मां, बेटी, बहनों को जो आघात पहुंचा भारत ने उसे अपनी आत्मा पर आघात समझा। अब पाकिस्तान को समझना होगा कि यदि वह और आघात पहुंचाने की सोच रहा है तो और गंभीर खामियाजा भी वही भुगतेगा। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्रिमंडल की विशेष मुलाकात के बहुत गंभीर मायने हो सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

‘हक’ का टीज़र आया सामने, शाह बानो के रोल में यामी गौतम का जलवा

स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

टूटे रिश्तों और ड्रेसिंग स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.