Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 11, 2025 देश-दुनिया No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं अति संवेदनशील नक्सलग्रस्त इलाकाें में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण गुरुवार को नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही इन नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2025 में नक्सली संगठनों के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बलों द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सली संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। उन्हाेने नक्सली संगठन से अपील करते हुए कहा कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर शासन की आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति अपनाते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।

नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियाें में जनताना सरकार सदस्य (सीएनएम अध्यक्ष), पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य, पंचायत मिलिसिया सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित 16 नक्सली हैं। ये नक्सलियों के लिए राशन और मेडिसन जैसे मूलभूत सामग्री उपलब्ध कराने का काम अवैतनिक तरीके से करते हैं तथा कतिपय मामलों में नक्सलियों के हथियार और सामग्रियों का परिवहन करते हैं तथा आईईडी लगाने, फोर्स मूवमेंट की सूचना देने और फोर्स की रेकी करने जैसे कार्य प्रमुखता से करते हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियाें के नाम और पद –

(1) लच्छू पोड़ियाम उर्फ मानू पिता स्व. मुंगडू उम्र 44 वर्ष निवासी पंचायत डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर डुंगा जनताना सरकार सदस्य

See also  सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

(2) केसा पिता स्व. फागू कुंजाम उम्र 38 वर्ष निवासी बेडमा पंचायत डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर डुंगा पंचायत मिलिशिया सदस्य

(3) मुन्ना हेमला पिता लखमू उम्र 40 वर्ष निवासी बेडमा पंचायत डुंगा थाना ओरछा जिला नारायणपुर डुंगा पंचायत सरकार सदस्य

(4) वंजा मोहंदा पिता पाण्डू उम्र 40 वर्ष निवासी पंचायत लंका / भामरापारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना पूर्व सरकार अध्यक्ष वर्तमान जनताना सरकार सदस्य

(5) जुरू पल्लो पिता टोक्का उम्र 36 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य(6) मासू मोहंदा पिता वंजा उम्र 43 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य

(7) लालू पोयाम पिता लखमा उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य न्याय शाखा अध्यक्ष

(8) रैनू मोहंदा पिता गोर्रा उम्र 32 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत जनताना सरकार सदस्य / आर्थिक शाखा अध्यक्ष

(9) जुरूराम मोहंदा पिता कोरंगे उम्र 33 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया कमाण्डर

(10) बुधराम मोहंदा पिता कोहला उम्र 29 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर

(11) चिन्ना मंजी पिता पकरी उम्र 34 वर्ष निवासी पंचायत लंका / भोमरापारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य

(12) कुम्मा मंजी पिता मासा उम्र 30 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य

(13) बोदी मोहंदा पिता धोबा उम्र 30 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य

See also  MP के जबलपुर ट्रिपलआईटीडीएम के गर्ल्स हॉस्टल में जूनियर छात्रा नहाते समय लड़कियों के बनाती थी वीडियो

(14) बिरजू मोहंदा पिता चैतू उम्र 38 वर्ष निवासी पंचायत लंका / नदीपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य

(15) बुधु मज्जी पिता मासा उम्र 33 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य

(16) कोसा मोहंदा पिता बुरता उम्र 29 वर्ष निवासी पंचायत लंका / घोटूलपारा थाना ओरछा जिला नारायणपुर लंका पंचायत मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.