Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

 रांची में स्कूल भवन की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, उपायुक्त ने मुआवजा देने का दिया निर्देश

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJuly 18, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। झारखंड के रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। टंगरा टोली में स्थित एक पुराने और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन की छत अचानक गिर गई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज देव कमल अस्पताल में चल रहा है। उपायुक्त ने मृतक के परिजन और घायलों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल भवन के पास कुछ लोग खड़े थे। जबकि कुछ लोग इमारत के अंदर मौजूद थे। तभी अचानक स्कूल की छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए, मृतक की

पहचान बुजुर्ग सुरेश बैठा के रूप में हुई है, जो बारिश के चलते अपने घर की बजाय स्कूल भवन में सो रहे थे। वहीं घायलों में प्रीतम तिर्की, रोहित लकड़ा और मनीष शामिल हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार जिस स्कूल की छत गिरी है वह सरकारी स्कूल था, जो लंबे समय से बंद पड़ा था। भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी थी, जिस कारण सरकार ने स्कूल को 2018 में मर्जर नीति के तहत बंद कर दिया था और बच्चों को नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से यह भवन खाली और जर्जर हालत में पड़ा था। हालांकि स्कूल के खाली भवन में कुछ लोग रात में सोते थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह यह हादसा हो गया।

See also  पलामू में नगर निगम के 400 से अधिक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, तीन महीने से नहीं मिला है वेतन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि मृतक के परिवार और घायलों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा दिया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि यह इमारत पहले ही खतरनाक घोषित की जा चुकी थी। अब पूरी बिल्डिंग को गिराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस जर्जर स्कूल भवन के आस पास न जाएं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.