Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 25 हजार की लूट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 6, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए। लूट के वक्त ड्यूटी पर तैनात दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने धमकाकर कैश काउंटर से रुपये ले लिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने 500 का नोट देकर पेट्रोल भरवाया और बचे हुए 200 रुपये लेने के बहाने रुक गए। तभी एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर महिला कर्मचारियों को डराया और कैश काउंटर से नकदी निकाल ली। लूट के बाद तीनों बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए हाता की दिशा में भाग निकले। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें अपराधियों के चेहरे साफ देखे जा सकते हैं।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन एक घंटे तक मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इस बीच अपराधी फरार हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि जिस पीसीआर वैन को नियमित रूप से हाता क्षेत्र में तैनात रहना चाहिए, वह घटना के समय मौजूद नहीं थी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पोटका थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हो गया है और उसकी सहायता से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  रांची के बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.