Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

पटना में सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज; पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 6, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना:बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने यहां बीपीएससी TRE-3 के अभ्यर्थियों पर लाठियां चटकाई गई हैं। बताया जा रहा है कि बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव और प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने छात्रों को वहां से हटने की चेतावनी दी थी। लेकिन बीपीएसी अभ्यर्थी सीएम आवास के बाहर से हटने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद मजबूरन पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

अभ्यर्थियों की क्या है मांग ?

उनकी मांग है कि मल्टीपल सीट के बदले सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया जाए। मांग पूरी न होने पर उन्होंने जल समाधि लेने की चेतावनी दी है। बता दें कि TRE 3 के कई उम्मीदवार लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले उन्होंने शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब वे सीएम नीतीश कुमार से मदद मांग रहे हैं। वे चाहते हैं कि मल्टीपल सीट के बदले सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया जाए।

blank
Patna: Police personnel clash aspirants of Bihar Public Service Commission (BPSC) TRE 3.0 during the Mukhyamnatri Awas Gherao protest for their demands of supplementary results. In Patna Tuesday May 06, 2025. Photo/ Aftab Alam Siddiqui

कड़ी धूप के बावजूद यहां पुरुष और महिला अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने आए थे। बताया जा रहा है कि कड़ी धूप की वजह से कुछ महिला अभ्यर्थी मूर्छित भी हो गई थीं। महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सिर्फ एक मौका चाहते हैं कि सीएम नीतीश हमसे मिल लें। सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद के लिए जाते हैं लेकिन हम उनके घर आएं हैं तो वो हमसे नहीं मिल रहे हैं।

blank

उम्मीदवारों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे सामूहिक रूप से जल समाधि ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे गर्दनीबाग में भी काफी दिनों तक प्रदर्शन कर रहे थे। अब उन्होंने सीएम आवास का घेराव किया है। वे अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

See also  बिहार: पिपरा में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.