Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 23, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यहां अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इसके अलावा उनकी यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ मुलाकात हुई। जयशंकर ने इस अवसर के फोटो और संक्षिप्त विवरण अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं।

जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” आज सुबह न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर सहयोग के महत्व पर सहमति हुई। हम संपर्क में बने रहेंगे। ” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात पर खुशी जताई।

जयशंकर ने दूसरी पोस्ट में लिखा, ” आज न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में उनसे मिलकर मुझे खुशी हुई। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास को मेजबानी के लिए धन्यवाद। यह बहुपक्षवाद, भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी, यूक्रेन संघर्ष, गाजा, ऊर्जा और व्यापार पर विचारों के खुले आदान-प्रदान का अवसर रहा।”

भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर की इन नेताओं से यह बातचीत ऐसे समय पर हुई, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का उच्चस्तरीय 80वां सत्र शुरू होने वाला है। रुबियो से उनकी मुलाकात लोटे न्यूयॉर्क पैलेस में हुई। रुबियो और जयशंकर के बीच यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद आमने-सामने की पहली मुलाकात है। इसके साथ ही भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। जयशंकर 27 सितंबर को यूएनजीए मंच से वक्तव्य देंगे।

See also  केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सपा नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा: लगा समर्थकों का हुजूम

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.