गिरिडीह। जिले के गांवा थाना पुलिस ने पिछले चार दिनों से लापता दो महिलाओं का शव सोमवार देर रात नीमाडीह जंगल से बरामद किया है। शव मिलने के बाद मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृत महिलाओ की पहचान रिंकू देवी (30) और सोनी देवी(30) के रूप में हुई है। दोनों गांवा थाना के तीसरी के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनो महिलाओं की हत्या प्रेम प्रसंग में करने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि इलाके के श्री कांत चौधरी का अवैध संबंध किसी एक महिला के साथ था जब दूसरी महिला को पता चला तो विरोध किया इसपर गुस्साए श्रीकांत ने दोनो की हत्या कर दी। गिरफ्तार श्रीकांत ने पुलिस के समक्ष हत्या का अपराध कबूला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों में से किस महिला के साथ श्रीकांत चौधरी का अवैध संबंध था।
पुलिस ने दोनो महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि दोनो महिलाओं के विगत चार दिनों से लापता होने की सूचना परिजनों ने गांवा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस दोनों को तलाश रही थी । इसी बीच नीमाडीह जंगल में दोनों का शव बरामद किया गया।
