Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में मारी गई 8 लाख की इनामी महिला नक्सली सोढ़ी विमला की हुई शिनाख्त

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 7, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त 8 लाख की इनामी सोढ़ी विमला के रूप में हुई है। बस्तर संभाग के आईजी ने इसकी पुष्टि की है।

दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सीमा पर अबूझमाड़ के ओरछा थाना क्षेत्र के बोंडोस, नेंदुर, गवाडी व आस-पास के क्षेत्र में पूर्व बस्तर डिवीजन के सक्रिय कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी के सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई, जिसकी शिनाख्त 8 लाख रुपये की इनामी प्लाटून नंबर 16 की कमांडर पीपीसी सचिव सोढ़ी विमला के रूप में की गई है।

पीपीसी सचिव सोढ़ी विमला पहले भी कई मुठभेड़ों में शामिल रही है, लेकिन वह बच निकलने में हर बार कामयाब हो जाती थी। अबूझमाड़ के कौशलनार, मंगनार क्षेत्र में कई ग्रामीणों को मुखबिर बता उनकी हत्या करवाने में भी विमला नाम सामने आ चुका था। मुठभेड़ के बाद सर्चिग में जवानों ने मृत नक्सली के शव के साथ 303 राइफल, 315 बोर राइफल व 2 बीजीएल लॉन्चर बरामद किए हैं। इसके अलावा अन्य हथियार व विस्फोटक भी मिले हैं। इस दौरान करीब 19 किलो जिलेटिन स्टिक भी मिली हैं, जिसका उपयोग नक्सली आईईडी बनाने में करते हैं।

बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों ने नेंदुर-गवाडी के जंगल-पहाड़ में अपना अस्थायी ठिकाना बना रखा था। यहां जैसे ही जवान पहुंचे, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली अपने काे कमजाेर पड़ता देखकर जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग खड़े हुए। इसी बीच जवानों ने एक महिला नक्सली सोढ़ी विमला को ढेर कर दिया। बाद में की गई सर्चिग में मौके पर खून के धब्बे मिले, जिसके आधार पर पुलिस अनुमान लगा रही है कि बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं।

See also  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने फिर चार दिन के पुलिस रिमांड पर दिया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.