Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

प्रदानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मातृशक्ति के बिहार बंद से जन-जीवन ठप

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 4, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना।कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मातृशक्ति के बिहार बंद का असर दिख रहा है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहेगा।

प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरी हैं। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता लोजपा(रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा एवं हम की हम की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता शर्मा कर रही हैं।

राजधानी पटना में भी बंद का असर दिख रहा है। इनकम टैक्स चौराहे पर विधायक संजीव चौरसिया और महिला कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया है। आरा में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठिया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। बांका जिले में बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिले के विभिन्न स्थानों पर राजग कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद कराया। अमरपुर प्रखंड में राजग कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक पर बांस बल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमरपुर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं और बस स्टैंड पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया।

औरंगाबाद में भी बंद का असर दिखा। नवीनगर प्रखंड के टंडवा समेत कई जगहों पर दुकानें बंद रहीं। लोग सड़क जाम के कारण घंटों फंसे रहे। वहीं कटिहार में तो माहौल और गरम रहा। शहीद चौक, मिरचाईबाड़ी चौक समेत कई स्थानों पर राजग कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, टायर जलाए और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा— “यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। इसे देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।” उनके साथ नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल समेत दर्जनों नेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

See also  श्रीलंका में बस हादसा, 22 बौद्धों की मौत, राहत और बचाव अभियान तेज किया गया

कटिहार-पूर्णिया, कटिहार-मनिहारी और कटिहार-गेड़ाबाड़ी मार्गों पर सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों तक फंसे रहे। भागलपुर जाने वाली बसें भी रास्ते बदल-बदलकर निकलने की कोशिश करती रहीं लेकिन बंद समर्थकों के सामने कोई रास्ता नहीं खुल पाया।

दरभंगा में भाजपा के आह्वान पर आयोजित बिहार बंद के तहत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर सड़क पर उतर आईं और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। सपना भारती ने कहा कि, “जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगते, भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।” वहीं, जदयू नेत्री डॉ. इस्मत जहां ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिहार बंद के तहत राजग कार्यकर्ता सीवान की सड़कों पर उतरे हैं। वाहनों का परिचालन बंद कराया जा रहा है। राजग कार्यकर्ता दुकानों को बंद रखने के लिए सड़क पर उतर गए हैं। यहां ऑटो का भी परिचालन नहीं हो रहा है।

सासाराम में भारतीय जनता पार्टी-राजग के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तथा ललन पासवान के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम किया गया है। इस दौरान गाड़ियों का कतार भी लग गया है। इन लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता को गाली देने के खिलाफ वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

See also  अग्निवीरों की कदमताल से गूंजा 39 जीटीसी परिसर, 197 जवानों ने ली देशसेवा की शपथ
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.