Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 3, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग पटना ने आज भारी बारिश को लेकर 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर नेपाल में हो रही बारिश की वजह से सुपौल में कोसी नदी उफान पर है।

जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद शामिल है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, , मधेपुरा, सहरसा, खगाड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोग ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। साथ ही खुले बिजली के तारों से दूर रहे हैं और व्रजपात के दौरान खुले मैदान समेत ऊंचे पेड़ों के पास खड़े होने से बचें।

मौसम विभाग पटना के अनुसार बिहार में मानसून अभी थोड़ा कमजोर पड़ गया है, लेकिन 11 सिंतबर से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे शहरों में जलभराव की समस्या पैदा होगा, लेकिन किसानों को राहत जरूर मिलेगी।

बीते 24 घंटे में कैमूर, जमुई और मुंगेर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बिहार में इस बार अब तक सामान्य से करीब 29 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि कुछ जिलों में बारिश की कमी 61 प्रतिशत तक बनी हुई है।

See also  अररिया में एसएसबी ने सीमा के पास पकड़ा तस्कर, नेपाल ले जा रहा था ब्राउन शुगर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.