Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

विधायक सरयू राय के समर्थकों ने पूर्णिमा साहू के प्रतिनिधि के दावों को बताया भ्रामक

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 26, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। पेयजल आपूर्ति को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू के प्रतिनिधि गुंजन यादव ने दावा किया था कि उनके प्रयासों से नामदा बस्ती, नानक नगर और महानंद बस्ती में स्वच्छ पेयजल कनेक्शन मिल रहा है। इसके जवाब में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा है कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि इन इलाकों में वर्षों से टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा जलापूर्ति की जा रही है, जो पूर्व विधायक सरयू राय के प्रयासों का परिणाम है। सरयू राय के विधायक रहते हुए यह सुनिश्चित कराया गया था कि जब तक विधिवत पेयजल कनेक्शन नहीं मिलते, तब तक पानी की आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने कहा कि अब जब इन बस्तियों में विधिवत कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हुई है, तो कुछ लोग राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ में झूठा प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जब नामदा बस्ती के कुछ घरों का जल कनेक्शन काटा गया, तब जदयू नेताओं की सूचना पर सरयू राय ने हस्तक्षेप कर उसे फिर से बहाल कराया। इसके साथ ही टीएसयूआईएल को निर्देश दिया गया कि कनेक्शन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लाभुकों को 15-20 हजार रुपये का प्राक्कलन दिया जा रहा है, जबकि सात हजार रुपये से अधिक नहीं देना चाहिए।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता गरीबों तक फॉर्म पहुंचाकर कनेक्शन प्रक्रिया में उनकी मदद करेंगे। उन्होंने दोहराया कि यह सुविधा किसी नए नेता की देन नहीं, बल्कि सरयू राय की दूरदर्शिता का परिणाम है।

See also  रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.