Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

वाशिंगटन पुलिस पर फिलहाल राष्ट्रपति राष्ट्रपति का नियंत्रण, कहा-जरूरत पड़ी तो सेना भी तैनात होगी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 12, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर राजधानी वाशिंगटन डीसी में सेना को भी तैनात करने से पीछे नहीं हटेंगे। राजधानी को हर हाल में अपराध मुक्त बनाया जाएगा। राष्ट्रपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए वाशिंगटन पुलिस को अपने नियंत्रण में लेने का आदेश दिया।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, वह वाशिंगटन पुलिस बल अस्थायी रूप से अपने नियंत्रण में ले रहे हैं। साथ ही अमेरिकी राजधानी में अपराध से लड़ने के लिए 800 नेशनल गार्ड के सैनिकों को तैनात कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ने वाशिंगटन शहर की भयावह तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि राजधानी में “खून के प्यासे अपराधियों” और “उग्र युवाओं की आवारा भीड़” का कब्जा हो गया है। वह जरूरत पड़ने पर वाशिंगटन में सेना भेजने के लिए तैयार हैं।

वाशिंगटन के अटॉर्नी जनरल ने ट्रंप की इस घोषणा की आलोचना करते हुए उसे “अभूतपूर्व, अनावश्यक और गैरकानूनी” बताया। ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के पास जमा हो गए। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस विभाग पर संघीय नियंत्रण 30 दिन तक चलने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप के रक्षा सचिव और देश के शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारी भी थे। ट्रंप ने देश के पर्यटकों से आग्रह किया कि वे व्हाइट हाउस या एयर एंड स्पेस म्यूजियम देखने की अपनी यात्रा के दौरान हत्याओं और कार चोरी की भयावह कहानियों से विचलित न हों। जल्द ही राजधानी बिलकुल सुरक्षित होगी।

See also  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 जवान घायल

ट्रंप की घोषणा के बाद वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आहूत की। उन्होंने कहा कि ट्रंप की घोषणा परेशान करने वाली है। उन्होंने विवशता जाहिर करते हुए कहा कि वह इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकतीं। 1973 का होम रूल एक्ट शहर को अपनी स्थानीय सरकार चुनने का अधिकार देता है, लेकिन राष्ट्रपति को स्थानीय कानून प्रवर्तन पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा करने की भी अनुमति देता है। उन्होंने कहा, “इसमें कहा गया है कि मेयर इन अनुरोधों का पालन करेंगे।” राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के बाद 88 वर्षीय प्रतिनिधि एलेनोर होम्स नॉर्टन ने एक बयान जारी कर उनके इस कदम को “डी.सी. के गृह शासन पर ऐतिहासिक हमला” बताया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.