Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

हर अस्पताल होगा सुरक्षित, सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता: स्वास्थ्य मंत्री

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 5, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। जमशेदपुर की हालिया घटना से मर्माहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यदि रिम्स या किसी भी अस्पताल में किसी मरीज की मौत सुरक्षा कारणों से होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही मेरी होगी। राज्य के हर अस्पताल को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा।

डॉ. अंसारी ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सदर अस्पताल, रिम्स और मेडिकल कॉलेज तीन दिन के भीतर अपने भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट सौंपें। कौन-से भवन मरम्मत योग्य हैं, कौन-से जर्जर हैं या ध्वस्त किए जाने चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। रिपोर्ट मिलते ही मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए तुरंत बजट जारी किया जाएगा।

सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसी घटना दोबारा न हो, यह मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वे खुद पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

डॉ. अंसारी ने भावुक होते कहा कि पूर्व में क्या हुआ, मैं उसमें नहीं जाना चाहता, लेकिन जब इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मुझे मिली है और खासकर जब मैं खुद एक डॉक्टर हूं। तो मैं अपनी आंखों के सामने किसी को मरते नहीं देख सकता। हमें इस व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाना है, और मैं चाहूंगा कि इसमें आप सभी मेरा साथ दें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जमशेदपुर में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और पूरी टीम तैनात कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया है कि अब लापरवाही की कोई जगह नहीं रहेगी। मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

See also  जमशेदपुर में ब्राइडल मेकअप रोड शो में युवतियों ने दिखाया हुनर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.