Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 8, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही आमने-सामने की बैठक के लिए दोनों देश सहमत हो गए हैं। पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात में इस शिखर सम्मेलन के आयोजन का संकेत दिया है। 2021 के बाद राष्ट्रपति पुतिन के साथ किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की आमने-सामने यह पहली बैठक होगी जब पुतिन ने यूक्रेन सीमा के पास सैन्य जमावड़े को लेकर जिनेवा में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी।

दी मॉस्को टाइम्स के मुताबिक क्रेमलिन के अधिकारियों ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा है कि व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आने वाले दिनों में एक बैठक पर सहमति बन गई है। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने रूसी सरकारी मीडिया को बताया कि “अमेरिकी पक्ष के सुझाव पर आने वाले दिनों में एक द्विपक्षीय उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित करने के लिए प्रारंभिक सहमति बनी है।”

राष्ट्रपति पुतिन ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए संकेत दिया कि ट्रंप के साथ यह शिखर सम्मेलन संयुक्त अरब अमीरात में हो सकता है। हालांकि पुतिन ने उनके यूक्रेनी समकक्ष के साथ बैठक की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल को दूर की बात कहते हुए टाल दिया।

गौरतलब है कि पुतिन और ट्रंप के बीच बैठक को लेकर सहमति की खबर तब सामने आई है जब अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने हाल ही में मास्को में पुतिन से मुलाकात की है।

रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की कोशिशों के रूप में पुतिन-ट्रंप की बातचीत अहम साबित हो सकती है। खास बात यह है कि ट्रंप ने 8 अगस्त तक रूस को शांति वार्ता की मोहलत दी है जिसके लिए राजी नहीं होने पर रूस पर भारी-भरकम टैरिफ की धमकी दी गई है।

See also  सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.