Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

जमशेदपुर में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 6, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में बुधवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल ने जंगल के एक पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।

यह घटना पटमदा थाना के पोकलाबेड़ा गांव के पास बुधवार को घटी, जहां दोनों के शव एक नीम के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटकते पाए गए। शवों से बदबू आने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान पोकलाबेड़ा गांव निवासी देवेंद्र नाथ सिंह के पुत्र जामिनी सिंह (25) और गाड़ीग्राम निवासी एक महिला के रूप में हुई है, जो पहले से विवाहित थी और अपनी तीन वर्षीय बच्ची को छोड़कर लगभग तीन महीने पहले घर से भाग गई थी। दोनों जमशेदपुर में दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक पहले छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका था और एक साल पहले ही रिहा हुआ था। जेल से निकलने के बाद वह महिला के संपर्क में आया। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया लेकिन युवक के परिजनों ने महिला को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों की नाराजगी और सामाजिक दबाव के कारण दोनों मानसिक तनाव में थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी का कदम उठा लिया।

See also  मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है। लोगों में मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.