Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

पलामू: ऑनर किलिंग में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, पिता-मां और तीन चाचा गिरफ्तार

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 4, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव में ऑनर किलिंग में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गयी। दोनों का शव टरिया गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया। घटना सामने आने के कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस ने लड़की के पिता-मां और तीन चाचा को गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर दो बजे पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की। प्रेमी की पहचान भंडरा के वीरेन्द्र सिंह (22) वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार उर्फ कारू सिंह और पूर्णी टरिया गांव के उपेन्द्र सिंह (21) वर्षीया पुत्री विभा कुमारी के रूप में हुई है। कारू मेहता ट्रैक्टर चलाता था। वह शुक्रवार एक अगस्त से लापता था। रविवार शाम दोनों का शव बरामद किया गया। इस संबंध में सुभाष के भाई जयप्रकाश कुमार ने मामला दर्ज कराया।

दोनों का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और कुछ ही घंटे के भीतर हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमिका के पिता उपेन्द्र महतो, मां कलावती देवी, चाचा जनेश्वर महतो, विमलेश महतो उर्फ राजेश महतो शामिल हैं।

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज झा ने लेस्लीगंज में घटना को लेकर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुभाष और विभा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ महीने पहले प्रेमिका के पिता और परिवार ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को समझाया था, परंतु दोनों का प्रेम संबंध पूर्व की तरह चल रहा था।

एक अगस्त की रात में लड़की को दबाव देकर लड़के को पूर्णी टरिया घर पर बुलाया गया और योजना के तहत प्रेमिका के पिता और चाचा ने प्रेमी को लाठी एवं लोहे के छड़ से पीट पीट कर हत्या कर दी। बाद में लड़की को भी मार डाला। साक्ष्य छुपाने के लिए दोनाें का शव विपन महतो के कुएं में फेंक दिया।

See also  चार मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूरी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.